नई दिल्ली: कुछ ही दिन पहले Infinix Note Edge 5G को भारत में लॉन्च किया गया था. इस फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इस फोन की कीमत और ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं. इस फोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है.
Infinix Note Edge 5G की कीमत और ऑफर्स: इस फोन को तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है. इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 26,999 रुपये से कम होकर 21,999 रुपये हो गई है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये से कम होकर 23,999 रुपये हो गई है. इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये से कम होकर 25,999 रुपये हो गई है.
इस फोन को लूनर टाइटेनियम, सिल्क ग्रीन और स्टैलर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 17,600 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. EMI ऑफर्स की बात करें तो इसे हर महीने 3,667 रुपये देकर भी ऑर्डर किया जा सकता है. बैंक ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1,100 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा.
ड्यूल-सिम सपोर्ट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित XOS 16 के साथ आता है. इसमें 6.78 इंच का 1.5K एलटीपीएस 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है. 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक की है. यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर के साथ आता है. इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है.
फोन में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा उपलब्ध है. इसका पहला सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का है. वहीं, फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है. फोन में 5.5G और 5G नेटवर्क, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. धूल और पानी से बचाने के लिए फोन में IP65 रेटिंग दी गई है. इसमें 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है.