menu-icon
India Daily

अमेरिका-ईरान में कभी भी शुरु हो सकता है जंग! क्या खामेनेई का साथ देगा मिडिल ईस्ट कंट्री?

ईरान और अमेरिकी किसी भी समय जंग के मैदान में उतर सकते हैं. अमेरिकी सुरक्षा बल केवल ट्रंप के सिग्नल का इंतजार कर रहे हैं, वहीं ईरान भी मिडिल ईस्ट के साथ जंग के लिए तैयार है.

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि किसी भी पल दोनों के बीच युद्ध का ऐलान संभव है. इसी बीच ट्रंप के एडवाइजरी ने दावा किया है कि ईरान पर हमले के सभी विकल्प खुले हुए हैं. अब बस केवल आदेश का इंतजार है. डोनाल्ड ट्रंप जैसे ही ग्रीन सिग्नंल देंगे वैसे ही अमेरिका सैन्य अपना हमला शुरु कर देगा. वहीं ईरान भी मिडिल ईस्ट देशों के दम पर जंग के लिए तैयार है. 

मिडिल ईस्ट के अधिकतर देशों ने डोनाल्ड ट्रंप को साफ कहा कि वे ईरान पर हमले नहीं करेंगे और ना ही अपनी जमीन का इस्तेमाल कर देंगे. हालांकि ट्रंप ने जमीनी स्तर पर तो नहीं लेकिन समुद्रों में अपने युद्धपोत और आसमानों में अपने एयरक्रॉफ्ट को खड़ा कर रखा है. दोनों देशों के बीच दो बैठकें सफल नहीं हुई अब किसी भी समय युद्ध का ऐलान संभव है. तो चलिए इंडिया डेली के इस वीडियो में समझते हैं क्या है दोनों देशों का अपडेट