menu-icon
India Daily

26 दिसंबर को लॉन्च होंगे Samsung Galaxy A15 5G और A25 5G, जानें सभी डिटेल्स

सैमसंग कंपनी Galaxy A15 5G और Galaxy A25 5G को भारत में लॉन्च करने जा रही है. इन फोन्स में क्या कुछ खास होगा और इन्हें किस तारीख को लॉन्च किया जाएगा, आइए जानते हैं. 

Shilpa Srivastava
26 दिसंबर को लॉन्च होंगे Samsung Galaxy A15 5G और A25 5G, जानें सभी डिटेल्स

हाइलाइट्स

  • Galaxy A15 5G और Galaxy A25 5G होंगे लॉन्च
  • भारतीय मार्केट में 26 दिसंबर को देंगे दस्तक

Samsung कंपनी भारतीय मार्केट में 26 दिसंबर को Galaxy A15 5G और Galaxy A25 5G लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. Galaxy की बेहद लोकप्रिय Galaxy A सीरीज का लेटेस्ट वर्जन विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी से लैस है. यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा. डिजाइन और फीचर्स के मामले में ये दोनों ही फोन्स अच्छे हो सकते हैं. 

Galaxy A15 5G की डिटेल्स: 
Galaxy A15 5G, भारत के नंबर 1 बिकने वाले 5G स्मार्टफोन Galaxy A14 5G का सक्सेसर होगा. यह अपने सिग्नेचर डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा. यह #AwesomeIsFor Everyone टैगलाइन के तहत पेश किया जाएगा. Galaxy A15 5G में VDIS के साथ 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जो आपके वीडियो में स्टेबलाइजेशन और ब्लरनेस को दूर करेगा. Galaxy A15 5G यूजर्स की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए हाई स्टोरेज और हाई रैम वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा. 

Galaxy A25 5G की डिटेल्स: 
यह फोन विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा. इसमें 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ इमर्सिव कंटेंट का अनुभव मिलेगा. यह हाई-रेजोल्यूशन और शेक-फ्री कैमरा से लैस होगा. इसमें 50MP (OIS) ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा. इसके साथ ही फोटो एडिट करने के लिए भी कई फीचर्स दिए जाएंगे. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 5G कनेक्टिविटी और 5nm प्रोसेसर दिए जा सकते हैं. 

Galaxy A15 5G और Galaxy A25 5G दोनों नॉक्स सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म के साथ आएंगे, जो चिप लेवल पर बनाए गए हैं. यह सुनिश्चित करता है कि यूजर्स ऑटो ब्लॉकर, सिक्योर फोल्डर, प्राइवेसी डैशबोर्ड, Galaxy पासकी जैसे अन्य फीचर्स का पूरा इस्तेमाल कर पाएं. Galaxy A15 5G और Galaxy A25 5G में नॉक्स वॉल्ट चिपसेट भी होगा, जो यूजर्स के डिवाइस को टैम्पर-रेस्सिटेंट बनाता है. यह पिन, पासवर्ड, बायोमेट्रिक्स आदि से काफी अलग है.