नई दिल्ली: ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में लगातार कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, इसकके बावजूद हने आपके लिए कुछ ऐसी गाड़ियों की लिस्ट तैयार की है जिन्हें 5 लाख रुपये के ईर्द-गिर्द खरीदा जा सकेगा. पहली बार कार खरीदने वालों, कॉलेज स्टूडेंट्स, यंग प्रोफेशनल्स और छोटे परिवारों के लिए, ये कार एक बेस्ट ऑप्शन साबित होंगी. यह उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जिनका बजट कम है और वो कार खरीदने की दुनिया में एक स्मार्ट एंट्री चाहते हैं.
यह प्राइस रेंज भरोसेमंद ट्रांसपोर्टेशन, बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी, कम मेंटेनेंस खर्च और अच्छी रीसेल वैल्यू देती है, जो इसे शहर में आने-जाने, रोजमर्रा के कामों और छोटी फैमिली ट्रिप्स के लिए आइडियल बनाती है. इस लिस्ट में Tata Tiago, Maruti Suzuki Alto K10 और Renault Kwid शामिल हैं.
माइलेज: 24.4 kmpl (ARAI)
इंजन टाइप: 998cc पेट्रोल
ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल / 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक)
मुख्य फीचर्स:
इस कार में कॉम्पैक्ट हैच के लिए स्पेशियस केबिन दिया गया है. इसके साथ ही यह AMT (ऑटोमैटिक) ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराई गई है. इसमें मारुति का भरोसेमंद K-सीरीज इंजन लगा है. साथ ही यह कम मेंटेनेंस लेती है. यह कार पहली बार कार खरीदने वालों के लिए बेस्ट रहेगी, जो ज्यादा से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी, आसान ड्राइविंग और सबसे कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं.
माइलेज: 23.8 kmpl (पेट्रोल)
इंजन टाइप: 1.2L पेट्रोल / 1.2L रेवोट्रॉन CNG (टियागो iCNG)
ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल / 5-स्पीड AMT
इसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन के साथ प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है. इस सेगमेंट में सबसे अच्छी सिक्योरिटी दी गई है, जिसमें ड्यूल एयरबैग, ABS, रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है. इसके साथ ही आराम के लिए क्लास में सबसे लंबा व्हीलबेस दिया गया है. यह CNG ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध कराया गया है. यह बजट कीमत पर प्रीमियम फीचर्स देती है.
माइलेज: 23.0 kmpl (ARAI)
इंजन टाइप: 999cc पेट्रोल
ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल / 5-स्पीड AMT
इसमें SUV जैसा डिजाइन और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (187mm) दी गई है. इसके साथ ही ड्राइवर की आरामदायक सीटिंग पोजिशन और बेहतरीन विजिबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. यह AMT ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. यह उन खरीदारों के लिए बेस्ट रहेगा, जो स्टाइल, स्पेस और खराब सड़कों पर कॉन्फिडेंस चाहते हैं. इसकी ऊंची सीटिंग और लंबा स्टांस इसे सेमी-अर्बन और ग्रामीण इलाकों के लिए आइडियल बनाता है.