menu-icon
India Daily

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट: लॉन्च से पहले जानें वो 5 बातें जो बनाएंगी Galaxy S24 सीरीज को खास

17 जनवरी को Samsung Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित किया जाएगा. इस दौरान Samsung की मोस्ट अवेटेड Galaxy S24 सीरीज लॉन्च की जाएगी. 

Shilpa Srivastava
Samsung Galaxy Unpacked इवेंट: लॉन्च से पहले जानें वो 5 बातें जो बनाएंगी Galaxy S24 सीरीज को खास

हाइलाइट्स

  • 17 जनवरी को आयोजित होगा Samsung Galaxy Unpacked इवेंट
  • Samsung की मोस्ट अवेटेड Galaxy S24 सीरीज होगी लॉन्च 

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung इस साल अपना Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने जा रहा है. यह इवेंट 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा. इस दौरान कंपनी की मोस्ट अवेटेड सीरीज Galaxy S24 सीरीज लॉन्च की जाएगी. इसके तहत S24, S4+ और S24 Ultra लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं. फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी आदि को लेकर कई लीक्स दिए गए हैं. Galaxy S24 सीरीज के टॉप 5 प्वाइंट्स जानें यहां.

AI इंटीग्रेशन: Samsung इस बार अपनी नई सीरीज में AI इंटीग्रेशन उपलब्ध कराएगा. टेक्स्ट जनरेशन के लिए Samsung Gauss Language उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं, इमेज जनरेशन के लिए Samsung Gauss Image उपलब्ध करा दिया जाएगा. यह काफी हद तक OpenAI के ChatGPT और DALL-E जैसा ही है. अब इसे फोन में कैसे इंटीग्रेट किया जाएगा यह देखना दिलचस्प रहेगा. 

प्रोसेसर और बैटरी: इस सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है. वहीं, कहा तो यह भी जा रहा है कि इस सीरीज मेंल Exynos 2400 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है. इस सीरीज के S24 में 4000mAh की बैटरी, S24+ में 4900mAh की बैटरी और S24 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है. 

डिस्प्ले: लीक्स के अनुसार, स्टैंडर्ड Galaxy S24 में 6.2 इंच स्क्रीन, Galaxy S24+ में 6.7 इंच स्क्रीन और फ्लैगशिप S24 Ultra में 6.8 इंच स्क्रीन दी जा सकती है. तीनों ही 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश किए जा सकते हैं. इन्हें ऑनिक्स ब्लैक, कोबाल्ट वायलेट, मार्बल ग्रे और एंबर येलो कलर में पेश किया जा सकता है. 

कैमरा: Galaxy S24 सीरीज में दमदार कैमरा दिया जा सकता है. S24 और S24+ मॉडल्स मेंल 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा हो सकता है जो हाई-क्वालिटी इमेजेज और बेहतरीन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराएगा. वहीं, S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है. इसकी जूम क्वालिटी बेहद ही दमदार होगी.

कीमत और वेरिएंट: Samsung का नया Galaxy S24 लाइनअप तीन मॉडल्स के साथ पेश किया जाएगा जिसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल होंगे. Galaxy S24 को 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा. वहीं, S24+ में 12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है. इसके अलावा Galaxy S24 Ultra में 12GB रैम और 256GB/ 512GB/1TB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है.