Facebook आपकी हर एक्टिविटी पर रखेगा पैनी नजर!


Shilpa Srivastava
06 Jan 2024

Facebook का नया फीचर

    Facebook ने एक नया फीचर रोलआउट किया है. Link History फीचर के जरिए ऐप हर उस लिंक को स्पेशल जगह स्टोर रखेगा जो आपने क्लिक किया है. 

डिफॉल्ट रूप से होगा ऑन

    इस विकल्प को डिफॉल्ट रूप से ऑफ रखा गया है. अगर यूजर चाहें तो इसे ऑन कर सकते हैं. 

लिंक सेव करने से क्या होगा

    इस फीचर की मदद से Ads को टारगेट किया जाएगा. 

डाटा होगा इक्ट्ठा

    Meta लोगों के डाटा को इक्ट्ठा करने के लिए कई तरीके ढूंढ रहा है जिसके लिए Link History नाम का फीचर पेश किया गया है. 

क्या है फीचर का इस्तेमाल

    फेसबुक ब्राउजिंग की हर एक्टिविटी एक ही जगह सेव रहेगी. यूजर्स कभी भी उस लिंक को मिस नहीं करेंगे जिन्हें वो ब्राउज करते हैं. 

फीचर हो रहा प्रमोट

    कंपनी इस फीचर को प्रमोट कर रही है और यूजर्स को एक पॉप-अप मैसेज में दे रही है कि यूजर्स इसे इस्तेमाल करें. 

क्या है कंपनी का कहना

    कंपनी ने कहा है कि अगर यूजर इस फीचर को ऑन करेंगे तो उनकी जानकारी का इस्तेमाल कर Ads को बेहतर किया जा सकेगा. 

90 दिनों में होगा डिलीट

    कंपनी ने कहा है कि यूजर की हिस्ट्री को 90 दिनों में डिलीट कर दिया जाएगा. 

यूजर पर निर्भर

    फीचर ऑन करना है या नहीं, यह पूरी तरह से यूजर पर निर्भर करता है. 

More Stories