नई दिल्ली: Samsung Galaxy S26 FE को सोमवार को भारत में कंपनी के लेटेस्ट Fan Edition मॉडल के तौर पेश कर दिया है. यह कंपनी के पिछले साल का सक्सेसर मॉडल है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का डायनेमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले मौजूद है. यह फोन एक्सीनोस 2500 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स.
Samsung Galaxy S26 FE के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है. यह पिस्ताचियो, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 8000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिल जाएगा. वहीं, चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन दिया जा रहा है. इसके साथ ही अतिरिक्त 3000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी मौजूद है. कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर 7000 रुपये तक का कैशबैक भी उपलब्ध है.
यह ड्यूल सिम फोन है. यह फोन एंड्रॉइड 17 पर आधारित वन यूआई 9 पर उपलब्ध है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है. वहीं, 6.7 इंच का एफएचडी+ डायनेमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले मौजूद है. यह फोन एक्सीनोस 2500 प्रोसेसर से लैस है. साथ ही यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आता है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है. इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी दी गई है.
इसका पहला सेंसर OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS व 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. इसमें सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है. फोन में 4900mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि 45W एडप्टर का इस्तेमाल करके यह फोन लगभग 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है.