menu-icon
India Daily

Samsung के मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra ने दी दस्तक, फीचर्स के मामले में अव्वल

Samsung Galaxy S24 Ultra को कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 12 जीबी रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज के साथ कई हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। 

Shilpa Srivastava
Samsung के मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra ने दी दस्तक, फीचर्स के मामले में अव्वल

हाइलाइट्स

  • Samsung Galaxy S24 Ultra लॉन्च
  • कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ

Samsung ने Galaxy S24 सीरीज के तहत Galaxy S24 Ultra लॉन्च किया है. यह फोन 12 जीबी रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज से लैस है. यह कंपनी का टॉप ऑफ द लाइन स्मार्टफोन है जो कई हाई-एंड फीचर्स के साथ आता है. इस फोन में भी AI फीचर्स दिए गए हैं. चलिए जानते हैं Galaxy S24 Ultra के बारे में सबकुछ.

Galaxy S24 Ultra की कीमत:
Samsung Galaxy S24 Ultra के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,299 यानी करीब 98,300 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,419 यानी करीब 1,18,000 रुपये है. इसके 12 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,659  यानी करीब 1,38,000 रुपये है.

इस फोन को टाइटेनिमय ग्रे, टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम वॉयलेट और टाइटेनियम येलो कलर में उपलब्ध कराया जाएगा. यह 31 जनवरी से कुछ चुनिंदा मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा. इन्हें फिलहाल प्री-रिजर्व किया जा सकता है. 

Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स:
Samsung Galaxy S24 Ultra वन यूआई 6.1 के साथ एंड्रॉइड 14 आता है. इसमें 1 हर्ट्ज-120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स है. इसमें 6.8 इंच एज क्यूएचडी+ डायनामिक AMOLED 2 एक्स डिस्प्ले दिया गया है. इसमें विजन बूस्टर फीचर दिया गया है. इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर मौजूद है जिससे स्क्रिन सुरक्षित रहेगी. इसमें टाइटेनियम चेसिस है, जो गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा के एल्यूमीनियम फ्रेम पर एक अहम अपग्रेड है. 

यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ आता है. इसमें 12 जीबी तक की रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज दी गई है. Samsung Galaxy S24 Ultra में कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 7, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं. इसमें एस पेन स्टाइलस दिया गया है. धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है. 

फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 लेंस और 85-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (ओआईएस) के साथ 200 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गाय है. वहीं, f/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री व्यू फील्ड के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, f/3.4 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर जिसमें OIS भी दिया गया है और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल है. इसके फ्रंट में f/2.2 लेंस और 80-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. 

Galaxy S24 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 को सपोर्ट करती है, जो 15W चार्जिंग स्पीड देती है. यह वायरलेस पावरशेयर को सपोर्ट करती है.