menu-icon
India Daily

एक बार के चार्ज में 18 दिन तक की बैटरी लाइफ देगी Redmi Watch 5 Lite

Redmi Watch 5 Lite को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है. इसे आज से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसे अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा.

India Daily Live
एक बार के चार्ज में 18 दिन तक की बैटरी लाइफ देगी Redmi Watch 5 Lite
Courtesy: Redmi

Redmi Smartwatch Launch: Redmi Watch 5 Lite को भारत में लॉन्च किया गया है. इस स्मार्टवॉच में 1.96 इंच की AMOLED स्क्रीन, कई हेल्थ ट्रैकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, इसकी बैटरी लाइफ 18 दिन तक की बताई गई है. इसमें इनबिल्ट Amazon Alexa कंट्रोल है. यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और GPS कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसमें 5 ATM वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.

Redmi Watch 5 Lite की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है. इसे 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा. इसे Amazon और Xiaomi India की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसे ब्लैक और लाइट गोल्ड कलरवे में उपलब्ध कराया गया है जिसमें कैंडी पिंक, लेमन येलो और मिंट ग्रीन शेड्स समेत तीन अतिरिक्त स्ट्रैप विकल्प शामिल हैं. 

Redmi Watch 5 Lite के फीचर्स:

Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक की है. यह ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले और पाम टच टू स्लीप फीचर को सपोर्ट करता है. वॉच में राइट साइड पर एक फंक्शनल बटन है. यह HyperOS पर काम करता है और यह एंड्रॉइड समेत आईओएस सपोर्ट करेगा. वहीं, 200 से ज्यादा क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस और 150 से ज्यादा प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है. यह ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकर के साथ हार्ट रेट सेंसर से लैस है.

इसमें इनबिल्ट GPS कनेक्टिविटी, एलेक्स कंट्रोल और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट दिया है. यह स्मार्ट वियरेबल ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और इमरजेंसी SOS कॉल को सपोर्ट करता है. इसमें दो ENC-सपोर्टेड माइक्रोफोन और एक स्पीकर है. यह वॉच 5 ATM वाटर रेजिस्टेंस है. इसे Xiaomi Wear ऐप के साथ पेयर किया जा सकेगा. 

इसमें 470mAh की बैटरी और मैग्नेटिक चार्जिंग पोर्ट है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 18 दिनों तक की है.