नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में Redmi Note 17 Pro सीरीज लॉन्च कर दी गई है. इस लाइनअप में Redmi Note 17 Pro Max और Redmi Note 17 Pro शामिल हैं. प्रो मैक्स मॉडल में 10000 एमएएच और प्रो मॉडल में 9000 एमएएच की बैटरी दी गई है. प्रो मैक्स ऑक्टा-कोर स्नैपड्रगैन 6 सीरीज चिपसेट से लैस है. वहीं, प्रो मॉडल स्नैपड्रैगन 6s सीरीज से लैस है. दोनों ही फोन्स ड्यूल रियर कैमरा से लैस है.
Redmi Note 17 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है. इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. वहीं, Redmi Note 17 Pro Max के के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है. इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है.
बैंक ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस, आईडीएफसी बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर 5000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max की बिक्री भारत में क्रमशः 17 सितंबर और 23 सितंबर को अमेजन के जरिए शुरू होगी. प्रो मैक्स मॉडल माचा ग्रीन, सीक्रेट सनराइज, स्टेल्थ ब्लैक कलर में खरीदे जा सकेंगे. वहीं, प्रो मॉडल क्लाउड ब्लू, पर्पल वाइब, स्टेल्थ ब्लैककलर में उपलब्ध होगा.
यह ड्यूल सिम हैंडसेट है. यह एंड्रॉइड 16 पर काम करता है, जो हाइपरओएस पर आधारित है. इसमें 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है. इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक है. प्रो मैक्स मॉडल क्वालकॉम 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है. वहीं, फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है. यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग के साथ आता है.
इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल (f/1.5) का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. इसके साथ ही 32 मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है. फोन में 10000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट भी दिया गया है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सेंसर मौजूद है.
Redmi Note 17 Pro में प्रो मैक्स जैसा ही OS, सॉफ्टवेयर सपोर्ट, डिस्प्ले और इनग्रेस प्रोटेक्शन रेटिंग मिलती है. हालांकि, इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रगैन 6s जेन 4 SoC प्रोसेसर है, जो 2.4GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड देता है. इसमें प्रो मैक्स मॉडल जैसा ही रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है. इसके अलावा, फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल (f/2.4) का सेल्फी कैमरा है, जो 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. साथ ही, 9000 एमएएच की बैटरी है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.