Redmi ने भारतीय मार्केट में अपने दो स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं. Redmi 13C और Redmi 13C 5G को बजट रेंज में लॉन्च किया गया है. Redmi 13C में मीडियाटेक जी85 चिपसेट दिया गया है. वहीं, इसके 5जी वेरिएंट में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ चिपसेट दिया गया है. इन दोनों फोन्स की कीमत क्या है और फीचर्स क्या हैं, चलिए जानते हैं.
Redmi 13C, Redmi 13C 5G की भारत में कीमत:
Redmi 13C को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 7,999 रुपये है. वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 8,999 रुपये है. वहीं, तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 10,499 रुपये है. इसे स्टारडस्ट ब्लैक और स्टारशाइन ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा.
Redmi 13C 5G की बात करें तो इसे भी तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 9,999 रुपये है. वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 11,499 रुपये है. वहीं, तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 13,499 रुपये है. इसे स्टारटेल ग्रीन, स्टारलाइट ब्लैक और स्टारटेल सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा.
उपलब्धता:
Redmi 13C की पहली सेल 12 दिसंबर दोपहर 12 बजे से अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर आयोजित की जाएगी. Redmi 13C 5G की बात करें तो इसकी पहली सेल 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे से अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर आयोजित की जाएगी.
Redmi 13C के फीचर्स:
इस फोन में मीडियाटेक हेलियो जी85 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. यह फोन MIUI 14 पर आधारित एंड्रॉइड 13 पर काम करता है. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 6.74 इंच का एचडी प्लस डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्र लेंस है. तीसरा ऑक्सीलेरी लेंस है. फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Redmi 13C 5G के फीचर्स:
इस फोन में मीडियाटेक हेलियो 6100+ प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में भी 8 जीबी तक रैम दी गई है. साथ ही 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन में MIUI 14 पर आधारित एंड्रॉइड 13 दिया गया है. साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें 6.74 इंच का एचडी प्लस डॉट ड्रॉप डिस्प्ले मौजूद है. इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है. फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है. वहीं, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.