menu-icon
India Daily

इंतजार खत्म! इस दिन लॉन्च होगा Tecno Pova Curve 2 5G, कलर-डिजाइन लीक

Tecno Pova Curve 2 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. इसकी लॉन्च डेट सामने आ गई है. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

Shilpa Shrivastava
इंतजार खत्म! इस दिन लॉन्च होगा Tecno Pova Curve 2 5G, कलर-डिजाइन लीक
Courtesy: Tecno

नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में Tecno Pova Curve 2 5G को लॉन्च किया जाएगा. यह फोन Pova Curve 5G का सक्सेसर होगा.  के तौर पर लॉन्च करने की पुष्टि हो गई है, जिसे मई 2025 में पेश किया गया था. इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है. इसके साथ ही इसका डिजाइन भी लीक किया गया है. इसमें एक रीडिजाइन कैमरा आइलैंड दिया गया है, जो काफी हद तक Tecno Pova 7 के यूनिट जैसा ज्यादा लगता है. फोन के तीन कलर ऑप्शन में टीज किया गया है. 

कब लॉन्च होगा फोन: Tecno Pova Curve 2 5G को भारतीय मार्केट में 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने अपने एक्स हैंडल के जरिए बताया कि इसमें कर्व्ड रियर पैनल दिया जा सकता है, जो एजेज से काफी पतला हो सकता है. इसके साथ ही इसम पर मैट टैक्सचर्ड फिनिश दी गई होगी. 

Tecno Pova Curve 2 5G का संभावित डिजाइन:

इस फोन में एक कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है. इसमें ट्रायेंगुलर कैमरा सेंसर, एसिमैट्रिक कैमरा आइलैंड है. दो लेंस एक सिंगल हॉरिजॉन्टल पिल में दिए गए हैं. इसके साथ ही लेंस रिंग नीचे की तरफ रखा गया है. सिंगल कैमरा के साथ एक छोटा एलईडी फ्लैश भी दिया जा सकता है. इस फोन पर पोवा की ब्रांडिंग और छोटे अक्षरों में टेक्स्ट भी रियर पैनल पर दिखाई दे रहा है. 

डिजाइन के अलावा Tecno ने Pova Curve 2 5G के कलर ऑप्शन को भी टीज किया है. इसमें ब्लैक, सिल्वर और वायलेट कलर शामिल है. इसके बैक पैनल के नीचे की तरफ एक छोटा एक्सेंट सेक्शन दिया गया है, जो सेमी-ट्रांसपेरेंट दिखता है. 

Tecno Pova Curve 2 5G के संभावित फीचर्स:

वैसे तो इस फोन के फीचर्स के बारे में ज्यादा नहीं बताया गया है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन मीडियाटेक MT6858 प्रोसेसर से लैस होगा. इसे आमतौर पर डायमेंसिटी 7100 प्रोसेसर के नाम से जाना जाता है. इसमें 12 जीबी तक रैम के साथ एंड्रॉइड 16 भी दिया जा सकता है. फोन में 7750 एमएएच की बटैरी दी जाने की उम्मीद है. भारत में टेक्नो पोवा कर्व 2 5G के लॉन्च से पहले कुछ और डिटेल्स सामने आ सकती हैं.