लैपटॉप इस्तेमाल करने का ये तरीका आपको बना देगा बीमार
Shilpa Srivastava
06 Dec 2023
लैपटॉप से निकलती हैं तरंगे
लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय इलैक्ट्रॉमेग्नेटिक रेडिएशन्स निकलती हैं. ऐसे में गोद में रखकर काम करने से यह सीधे बॉडी के कॉन्टैक्ट में आती हैं.
सेहत को पहुंच सकता है नुकसान:
इन रेडिएशन्स के बॉडी कॉन्टैक्ट में आने पर सेहत खराब हो सकती है. ऐसे में लैपटॉप को किसी सतह पर रखकर ही काम करें.
गोद में न रखें लैपटॉप:
रिपोर्ट्स भी बताती हैं और देखा भी गया है कि लैपटॉप को गोद में रखकर काम करने से रीढ की हड्डी में दिक्कत आने लगती है.
हो सकता है ये सिंड्रोम:
लंबे समय तक लैपटॉप गोद में रखने से टोस्टेड स्किन सिंड्रोम हो सकता है. यह तब होता है जब लंबे समय तक आपकी त्वचा गर्मी के संपर्क में रहती है.
बॉडी पॉश्चर हो सकता है खराब:
गोद में लैपटॉप रखने से सिर भी नीचे करना पड़ता है. इससे बॉडी पॉश्चर खराब हो सकता है.
इन बातों का रखें ख्याल:
लैपटॉप इस्तेमाल करने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा.
फ्लैट सर्फेस का करें इस्तेमाल:
जब भी लैपटॉप का इस्तेमाल करें तो फ्लैट सर्फेस पर ही करें. अगर आप तकिए या बिस्तर पर इसका इस्तेमाल करते हैं तो एयर सर्कुलशन सही नहीं हो पाएगा.
वेंट हमेशा साफ रखें
आपको लैपटॉप के वेंट को हमेशा करना चाहिए. इसमें जमी धूल गर्म हवा को बाहर नहीं निकलने देती है.
कूलिंग पैड:
अगर लैपटॉप ज्यादा हीट जनरेट करता है तो आप उसके साथ कूलिंग पैड का ही इस्तेमाल करें. इससे लैपटॉप ठंडा रहेगा.