Masked Aadhaar Card: आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसका इस्तेमाल हर जगह किया जाता है. चाहें किसी सरकारी स्किम का फायदा लेना हो या एड्रेस प्रूफ के तौर पर देना हो, यह बेहद ही काम आता है. लेकिन आज के समय में आधार कार्ड को लेकर फ्रॉड बहुत ज्यादा हो गए हैं. ऐसे में इनसे बचना भी जरूरी है. आधार का मिस्यूज करने से रोकने के लिए आप Masked Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं. अगर आपको नहीं पता है कि मास्क आधार क्या है तो चलिए बताते हैं.
क्या है Masked Aadhaar?
यह आधार कार्ड आपको ई-आधार में आधार नंबर को छिपाने की अनुमति देता है. इसके पहले 8 डिजिट छिपे होते हैं और आखिरी के 4 डिजिट दिखाई देते हैं. इससे आधार की सिक्योरिटी बनी रहती है और कोई भी आपकी आधार डिटेल्स चोरी नहीं कर पाता है.
Masked Aadhaar कहां इस्तेमाल कर सकते हैं?
अपनी आधार डिटेल्स को सिक्योर रखने के लिए आपको हर उस जगह पर मास्क आधार इस्तेमाल करना चाहिए जहां आपको अपना ओरिजिनल आधार शेयर करने के लिए कहा जाए.
कैसे डाउनलोड करें आधार कार्ड?
सबसे पहले आपको myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा.
इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा. अगर आपके पास एनरोलमेंट आईडी या वर्चुअल आईडी है तो वो भी डाल सकते हैं.
कैप्चा भरें और Send OTP पर टैप करें.
इसी पेज पर एक ऑप्शन मौजूद होगा Do you want a masked Aadhaar? इस पर चेकमार्क कर दें.
OTP डालें और फिर Verify and Download पर टैप कर दें.
इसके बाद आपकी डिवाइस में मास्क आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा. इसका पासवर्ड आपका नाम कैप्टिल लैटर्स में और फिर आपका ईयर ऑफ बर्थ होगा. यह डाउनलोडेड कॉपी UIDAI द्वारा डिजिटल साइन्ड होगा. इसे हर जगह एक्सेप्ट किया जाता है.