नई दिल्ली: OPPO आज भारतीय मार्केट में अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. Oppo F33 और F33 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. F33 सीरीज का फोकस स्टाइलिश डिजाइन, ड्यूरेबिलिटी और दमदार परफॉर्मेंस पर है. ये उन यूजर्स के लिए सही रहेंगे जो ज्यादा पैसे खर्च किए बिना एक प्रीमियम दिखने वाला फोन चाहते हैं.
कीमत की बात करें तो कुछ खबरों के अनुसार, OPPO F33 की कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच होने की संभावना है. वहीं, F33 Pro की बात करें तो इसके रैम और स्टोरेज वेरिएंट के आधारि पर इसकी कीमत 30,000 रुपये से 35,000 रुपये तक हो सकती है. बता दें कि ये फोन Motorola Edge 70 सीरीज, Nothing Phone (4a), Realme 16 और POCO X8 Pro जैसे फोन फोन्स को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे.
F33 Pro के अपने सेगमेंट में सबसे मजबूत फोन में से एक होने की उम्मीद है. इसमें IP69K रेटिंग दी जा सकती है, जो फोन को धूल और पानी से सुरक्षा देगा. इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम और मजबूत ग्लास दिया गया जाएगा. इसके साथ मजबूत 360-डिग्री आर्मर बॉडी भी दी जाएगी. फोन को मिस्टी फॉरेस्ट, स्टारी ब्लू और पैशन रेड कलर में उपलब्ध कराया जाएगा. यह फोन व्हाइट कलर में भी आ सकता है.
इनमें 6.57 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके साथ ही यह सीरीज मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट से लैस हो सकता है. 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी भी दी जाने की उम्मीद है. फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद होगा. सेल्फी कैमरा की बात करें तो 100-डिग्री का वाइड व्यू देने वाला 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया होगा.
ये फोन्स एंड्रॉइड 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ पहले से इंस्टॉल आएगा. इन फोन्स में AI Eraser, AI Unblur और खास पोर्ट्रेट मोड जैसे कई काम के AI फीचर्स भी दिए गए हैं.
अगर आप मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम डिजाइन, बेहतरीन बैटरी लाइफ, अच्छे कैमरे और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला फोन चाहते हैं, तो OPPO F33 सीरीज आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. खास तौर पर, F33 Pro अपनी बेहतरीन ड्यूरेबिलिटी की वजह से सबसे अलग है.