menu-icon
India Daily

13499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ Realme Narzo 100 Lite 5G, जानें कीमत से फीचर्स तक

Realme Narzo 100 Lite 5G को भारत में 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है. इस फोन की सेल 21 अप्रैल से अमेजन और रियलमी इंडिया पर आयोजित की जाएगी.

Shilpa Shrivastava
13499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ Realme Narzo 100 Lite 5G, जानें कीमत से फीचर्स तक
Courtesy: Realme

नई दिल्ली: Realme Narzo 100 Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो इसे दमदार बनाती है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6000 सीरीज प्रोसेसर के साथ आता है. ओफन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गाय है. इसकी शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है. 

Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत: फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है. वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है. इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है. लॉन्च के मौके पर कंपनी 1,500 रुपये तक का बैंक ऑफर भी दे रही है. इसे 21 अप्रैल से अमेजन और रियलमी इंडिया के जरिए खरीदा जा सकेगा. फोन को फ्रॉस्ट सिल्वर और थंडर ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है. 

Realme Narzo 100 Lite 5G के फीचर्स:

यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है. इसमें 6.8 इंच एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है. यह फोन धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6000 चिपसेट से लैस है. इसमें 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. 

कैमरा और बैटरी की डिटेल्स:

फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है. दूसरा अज्ञात है. फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. फोन में में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 11 घंटे तक मैसेजिंग, 70 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 34 घंटे तक कॉलिंग या 12 घंटे तक गेमिंग की सुविधा देगा.