नई दिल्ली: Infinix Note 60 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे तीन कलर और दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है. यह एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें इसमें 6.78 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले भी है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है. नए Infinix फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का चिपसेट लगा है.
Infinix Note 60 Pro की कीमत: इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. इसके 8 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है. एसबीआई, आईसीआईसी, यस, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीएफसी बैंक के जरिए 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. वहीं, 12 महीने तक की इंटरेस्ट फ्री ईएमआई भी दी जाएगी. इसे 20 अप्रैल से फ्लिपकार्ट और Infinix के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे डीप ओशियन ब्लू, मोचा ब्राउन और सोलर ऑरेंज में उपलब्ध कराया जाएगा.
Infinix Note 60 Pro ड्यूल सिम डुअल के साथ आता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है. इसमें 6.78 इंच का 1.5K एलटीपीएस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज तक का है. इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक की है. इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.18 प्रतिशत है. यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है.
यह फोन क्वालकॉम 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट के साथ आता है. इसमें 8 जीबी की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा 8 मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी दिया गया है.
फोन में 6500mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह हैंडसेट 7.5W वायर्ड और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं. इसमें साइड-माउंटेड हार्ट रेट सेंसर भी दिया गया है.