नई दिल्ली: अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, अगर आपका बजट ज्यादा है और आप फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए एक कमाल का ऑफर लेकर आए हैं. Samsung Galaxy Z Fold7 5G के बारे में आपको काफी सुना होगा. यह एक बुक स्टाइल स्मार्टफोन है, जो किताब की तरह खुल जाता है. इस पर नॉर्मल फोन के अलावा कई काम किए जा सकते हैं. इसकी खासियत जानने से पहले फोन की कीमत और ऑफर्स पर नजर डालते हैं.
इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंमट की कीमत 2,04,999 रुपये है. इस पर 37% डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इस फोन की कीमत 1,29,449 रुपये हो जाती है. इस पर 75,500 रुपये का सीधी डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आप इस फोन को EMI पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको हर महीने 4,551 रुपये देने होंगे. इसके साथ ही अगर आपके पास पुराना फोन है, तो उसे आप एक्सचेंज कर सकते हैं. ऐसा करने पर आपको 37,600 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है.
इस फोन को अमेजन से तीन कलर में खरीदा जा सकेगा. इसे सिल्वर शैडो, ब्लू शैडो और जेड ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है. पहला वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. वहीं, दूसरा 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है.
इस स्मार्टफोन में 8 इंच (1968×2184 पिक्सल) का बड़ा प्राइमरी डिस्प्ले दिया गया है, जो वीडियो देखने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार एक्सपीरियंस देता है. इसमें 6.50 इंच (2520×1080 पिक्सल) का कवर डिस्प्ले भी मिलता है, जिससे फोन को बिना खोले कई जरूरी काम आसानी से किए जा सकते हैं. फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP + 12MP + 10MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP + 10MP के दो फ्रंट कैमरे मिलते हैं.
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में 12GB रैम दी गई है. स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB का विकल्प मौजूद है. इसमें 4400mAh की बैटरी दी गई है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर काम करता है.