menu-icon
India Daily

ज्यादा पैसों के चक्कर में गंवा दिए 7.55 करोड़, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

Online Investment Scam: भारत में ऑनलाइन स्कैम इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि हर दूसरा व्यक्ति इस तरह के मामले में फंसता जा रहा है. ऑनलाइन इनवेस्टमेंट स्कैम को अपने चरम पर पहुंच चुके हैं. हाल ही में एक व्यक्ति ने इस स्कैम में 7.55 करोड़ रुपये गंवा दिए. इस तरह के कई मामले सामने आए हैं. व्यक्ति को कैसे बहकाया गया और कैसे पैसे लूटे गए, चलिए जानते हैं यहां. 

India Daily Live
ज्यादा पैसों के चक्कर में गंवा दिए 7.55 करोड़, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
Courtesy: canva

Online Investment Scam: भारत में ऑनलाइन इनवेस्टमेंट स्कैम के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में, कई लोगों ने अपने पैसे पर हाई रिटर्न पाने के चक्कर में लाखों और करोड़ों रुपये गंवाए हैं. इतने स्कैम होने के बाद भी लोग वही गलती बार-बार करते हैं और स्कैम में फंस जाते हैं. नया मामला केरल के चेरथला के एक बिजनेसमैन का है जिसने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग इनवेस्टमेंट स्कैम में निवेश करते हुए दो महीने के अंदर 7.55 करोड़ रुपये गंवा दिए. 

व्यक्ति को स्कैमर्स ने ऑनलाइन कॉन्टैक्ट किया और फिर पैसे पर ज्यादा रिटर्न देने का लालच दिया. एक रिपोर्ट के अनुसार, स्कैमर्स ने खुद को एक बड़ी कंपनी इनवेस्को कैपिटल और गोल्डमैन सैक्स का प्रतिनिधि बताया. इसके बाद क्या हुआ चलिए जानते हैं पूरा मामला. 

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग इनवेस्टमेंट स्कैम का नया मामला: 

स्कैमर्स ने व्यक्ति को हाई रिटर्न का वादा किया और फिर उसे निवेश करने के लिए उकसाया. व्यक्ति ने लालच में आकर शुरुआती निवेश किया. इसके बाद स्कैमर्स ने व्यक्ति को बताया कि उसके इक्विटी अकाउंट में 39,72,85,929 रुपये जमा हो गए हैं, जिसमें उसका रिटर्न भी शामिल है. व्यक्ति खुश हो गया और इनवेस्टमेंट को बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने के लिए राजी हो गया. 

हालांकि, इसके बाद व्यख्ति ने इससे ज्यादा राशि निवेश न करने का फैसला किया. इसके बाद स्कैमर्स के भी तेवर बदल गए. जैसे ही व्यक्ति ने और निवेश करने से इनकार किया तो उसे बताया गया कि उसका इंटरनल इक्विटी अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है. इसके बाद व्यक्ति की टेंशन बढ़ गई है और उसने अकाउंट को अनफ्रीज करने के लिए कहा. इसके लिए उससे 2 करोड़ रुपये मांगे गए और कहा गया कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

इसके बाद व्यक्ति को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है. फिर उसने पुलिस से कॉन्टैक्ट किया. फिलहाल मामले की जांच चल रही है और पुलिस ने लोगों को इस तरह के ऑनलाइन घोटालों से सतर्क रहने की सख्त चेतावनी जारी की है.