menu-icon
India Daily

13380mAh की दमदार बैटरी के साथ OnePlus Pad 4 देगा दस्तक! लॉन्च से पहले फीचर्स लीक

OnePlus Pad 4 को भारत में 30 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. इसके लॉन्च से पहले ही कई फीचर्स सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं कि इस टैबलेट में क्या-क्या खासियतें दी जा सकती हैं.

Shilpa Shrivastava
13380mAh की दमदार बैटरी के साथ OnePlus Pad 4 देगा दस्तक! लॉन्च से पहले फीचर्स लीक
Courtesy: OnePlus

नई दिल्ली: OnePlus Pad 4 इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस टैबलेट को लेकर कंपनी ने घोषणा की है कि इसे देश में दो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा. OnePlus Pad 4 के फीचर्स और डिजाइन का भी खुलासा किया गया है. इसके साथ ही  कंपनी ने इस डिवाइस को टीज करना शुरू कर दिया है. उम्मीद की जा रही थी कि इस टैबलेट को भारत में OnePlus Pad 3 Pro के तौर पर पेश किया जाएगा.

OnePlus Pad 4 भारत में 30 अप्रैल दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. इस टैबलेट को फ्लिपकार्ट, अमेजन और वनप्लस इंडिया के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि OnePlus Pad 4 में Qualcomm का फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह वही प्रोसेसर है जो वनप्लस 15 में भी दिया गया है. 

OnePlus Pad 4 का AnTuTu स्कोर:

कंपनी ने दावा किया है कि इस टैबलेट ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 41,86,268 प्वाइंट्स का स्कोर हासिल किया है. इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है कि यहल 20 फीसद बेहतर सीपीयू परफॉर्मेंस, 35 फीसद बेहतर सीपीयू एफिशिएंसी, 23 फीसद बेहतर जीपीयू परफॉर्मेंस और 20 फीसद बेहतर जीपीयू एनर्जी एफिशिएंसी देगा.

OnePlus Pad 4 के संभावित फीचर्स:

कंपनी ने पुष्टि कर बताया है कि इसमें 13.2 इंच का 3.4K 12 बिट ट्रू कलर डिस्प्ले दिया गया होगा. इसके साथ ही 144 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है. 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 540 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट भी दिया जा सकता है. यह डॉल्बी विजन के साथ पेश किया जा सकता है. इस टैबलेट में पिल-शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है. इसमें एक कैमरा और एक एलईडी फ्लैश दिया जाएगा. 

इस डिवाइस में 13380mAh की बैटरी दी जाने की उम्मीद है. एक बार चार्ज करने पर यह 54 दिनों का स्टैंडबाय टाइम, 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक या सात घंटे की गेमिंग सुविधा देगा. यह टैबलेट वनप्लस स्टाइलो प्रो स्टाइलस के सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा. वहीं, इसमें 8-स्पीकर सेटअप भी मौजूद है. इसमें चार बास स्पीकर और चार ट्वीटर दिए जा सकते हैं.