menu-icon
India Daily

Amazon पर धाकड़ ऑफर, सैमसंग से वनप्लस तक इन फोन्स मिल रहा डिस्काउंट

अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं. इस लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा से लेकर टेक्नो पॉप एक्स शामिल हैं.

Shilpa Shrivastava
Amazon पर धाकड़ ऑफर, सैमसंग से वनप्लस तक इन फोन्स मिल रहा डिस्काउंट
Courtesy: Amazon

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आए दिन कोई न कोई डिस्काउंट चलता ही रहता है. अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, आईकू 15आर, वनप्लस 15आर, रियलमी नार्जो 90एक्स और टेक्नो पॉप एक्स शामिल हैं. इन्हें फ्लैट डिस्काउंट के साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा. 

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G AI:

इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है. इसे 3% डिस्काउंट के साथ 99,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 16,667 रुपये की ईएमआई देकर भी फोन ऑर्डर किया जा सकता है. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 41,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल जाएगा. 

OnePlus 15R:

इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है. इसे 8% डिस्काउंट के साथ 50,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 8,417 रुपये की ईएमआई देकर भी फोन ऑर्डर किया जा सकता है. कुछ कार्ड्स के साथ 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 42,500 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल जाएगा. 

iQOO 15R:

इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये है. इसे 17% डिस्काउंट के साथ 44,998 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 7,500 रुपये की ईएमआई देकर भी फोन ऑर्डर किया जा सकता है. कुछ कार्ड्स के साथ 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 41,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल जाएगा. 

realme NARZO 90x 5G:

इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है. इसे 6% डिस्काउंट के साथ 14,998 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 727 रुपये की ईएमआई देकर भी फोन ऑर्डर किया जा सकता है. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 14,200 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल जाएगा. 

Tecno POP X:

इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है. इसे 44% डिस्काउंट के साथ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 316 रुपये की ईएमआई देकर भी फोन ऑर्डर किया जा सकता है.  कुछ कार्ड्स के साथ 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 18,500 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल जाएगा.