menu-icon
India Daily

मच गई लूट! हर महीने 2,000 रुपये से कम देकर बुक करें OnePlus का ये धांसू फोन

OnePlus 12R को आप अपने लिए या फादर्स डे पर अपने पिता को देने के लिए गिफ्ट कर सकते हैं. इस फोन को हर महीने 2,000 रुपये से कम EMI देकर खरीदा जा सकेगा. 

India Daily Live
मच गई लूट! हर महीने 2,000 रुपये से कम देकर बुक करें OnePlus का ये धांसू फोन
Courtesy: Amazon

OnePlus 12R Discount: फादर्स डे आने ही वाला है. अगर आप अपने पिता को इस दिन कुछ अच्छा गिफ्ट करना चाहते हैं तो यहां हम आपको अमेजन पर मिल रहे एक कमाल के ऑफर के बारे में बता रहे हैं. OnePlus 12R को आप यहां से काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं. पूरी एक्सचेंज वैल्यू के बाद इसे 1,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, अगर आप फोन को EMI पर खरीदना चाहते हैं तो वो विकल्प भी उपलब्ध है. OnePlus 12R फीचर्स के मामले में किसी फ्लैगशिप फोन से कम नहीं है. लुक और फीचर्स काफी जबरदस्त हैं जो इसे वैल्यू फॉर मनी फोन बनाते हैं. चलिए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और कीमत के बारे में. 

OnePlus 12R की कीमत और ऑफर्स: 

इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5% डिस्काउंट पर 39,999 रुपये के बजाय 37,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसे हर महीने 2,000 रुपये से कम देकर ऑर्डर किया जा सकेगा. इसके साथ नो कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है. ICICI, HDFC, OneCard के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा. अगर आपके पास पुराना फोन है तो आपको 36,099 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. अगर पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो आपको यह फोन मात्र 1,900 रुपये में मिल सकता है. 

OnePlus 12R के फीचर्स:  

इस फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो Super VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 8 जीबी की रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है. फोन में 6.78 इंच का एमोलेड प्रोएक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 10 से 120 हर्ट्ज तक का है.