नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में नथिंग फोन 4a के साथ अलावा नथिंग फोन 4a प्रो को भी लॉन्च कर दिया गया है. यह कंपनी का प्रीमियम फोन है. इस फोन की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है. फोन के साथ बैंक ऑफर्स भी दिए गए हैं. खासियतों की बात करें तो इसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इसके अलावा 144Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल्स.
नथिंग फोन 4a प्रो की कीमत: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है. इसके अलावा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है.
नथिंग फोन 4a की ही तरह इसके साथ भी 1,000 रुपये का बैंक ऑफर मौजूद है. वहीं, 6,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध कराया जा रहा है. इस फोन को 27 मार्च से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसे ब्लैक, पिंक और सिल्वर कलर में उपलब्ध कराया गया है.
यह फोन भी ड्यूल सिम सपोर्ट करता है. इसमें Nothing OS वाला ही सॉफ्टवेयर दिया गया है, जो एंड्रॉइड 16 पर काम करता है. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.83 इंच का बड़ा 1.5K एमोलेड स्क्रीन मौजूद है. यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स तक ब्राइटनेस, फास्ट टच (2500Hz), PWM डिमिंग और मजबूत कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दी गई है.
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट (4nm) है, जो तेज और पावरफुल है. इसके साथ ही 12 जीबी तक LPDDR5x रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इस फोन में ग्लिफ बार की जगह अब बड़ा ग्लिफ मैट्रिक्स है, जिसमें 137 मिनी-LED लगे हैं. यह 3000 निट्स ब्राइटनेस देता है.
फोन में ट्रिपल रियर सेटअप मौजूद है, जो 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700c सेंसर (OIS के साथ), 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो (140x अल्ट्रा जूम), 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ आते हैं. फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. यह IP65 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित है.