menu-icon
India Daily

भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 70 Fusion, जानें कीमत से फीचर्स तक

भारतीय मार्केट में Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है. इस फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है. 

Shilpa Shrivastava
भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 70 Fusion, जानें कीमत से फीचर्स तक
Courtesy: Motorola

नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है. इस फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है. इस फोन में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही  13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस दिया गया है. वहीं, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. फोन में 6.78 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक है. 

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से लैस है. इसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है. फोन में 7000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जो 68 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. 

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन की कीमत:

इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. इसके अलावा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है.

बैंक ऑफर्स और सेल डिटेल्स:

अगर आपके पास एचडीएफसी और एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा. वहीं, कुछ एलिजिबल डिवाइस पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल जाएगा. इन ऑफर्स के साथ फोन की कीमत घटकर 24,999 रुपये हो जाती है.

इसे पैनटोन ब्लू सर्फ, पैनटोन कंट्री एयर और पैनटोन सिल्हूट कलर में खरीदा जा सकेगा. अर्ली बर्ड के लिए इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है. यह शाम 4 बजे तक चलेगी. वहीं, इस फोन की ओपन सेल 12 मार्च को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया वेबसाइट और पूरे भारत में रिटेल स्टोर पर आयोजित की जाएगी.

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के फीचर्स:

इसमें 6.78 इंच का सुपर एचडी 1.5K एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज तक का है. इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक की है. यह फोन स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट पर काम करता है. इसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित हैलो UI पर काम करात है. 

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 710 है. वहीं, इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है. इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट मिलता है. इसमें डॉल्बी एटमस सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर भी शामिल हैं. 

फोन में 7000mAh की बैटरी दी है जो 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G एलटीई, 3G, 2G, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 6.0 आदि जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. फोन में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है.