नई दिल्ली: गर्मी ने भयंकर रूप ले लिया है और पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. ऐसे में एसी और कूलर की जरूरत अब तेज हो गई है. अगर आप अपने लिए एक सस्ता एसी या कूलर खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध एक ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं. अमेजन पर नए मिनी पोर्टेबल AC और एयर कूलर सेल पर मिल रहे हैं. ये कॉम्पैक्ट और बिजली बचाने वाले मिनी एयर कंडीशनर छोटे से लेकर मीडियम साइज के कमरों, बेडरूम और ऑफिस के लिए एकदम सही हैं.
अगर आपका बजट 3,000 रुपये तक का है, तो अमेजन पर उपलब्ध यह मिनी एसी आपके लिए परफेक्ट रहेगा. यह कूलर और नॉर्मल एसी से सस्ता है. चलिए जानते हैं इस Mini AC for Room की कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
इसकी कीमत 5,999 रुपये है. इसे 50% डिस्काउंट के साथ 2,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वैसे तो इसकी कीमत काफी कम है, लेकिन फिर भी अगर आप इसे EMI पर खरीदना चाहते हैं तो आप हर महीने 105 रुपये देकर इसे घर ला सकते हैं. इसकी कीमत नॉर्मल कूलर और एसी से काफी कम है. ऐसे में किफायती रेंज में अच्छा ऑप्शन ढूंढने वाले यूजर्स के लिए यह सही रहेगा.
यह स्मार्ट वॉल-माउंटेड एसी है. यह घर और ऑफिस दोनों के लिए सही रहेगा. यह स्पेस भी बचाता है. इसे दीवार पर आसानी से माउंट किया जा सकता है. इसका डिजाइन काफी नीट एंड क्लीन है. इसमें एक LED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही टच कंट्रोल्स और एक रिमोट भी दिया गया है, जिससे कमरे में कहीं से भी तापमान को एडजस्ट करना बहुत आसान हो जाता है. इसे ऑन या ऑफ टाइमर सेट करके भी किया जा सकता है. इससे बिजली की भी बचत होती है.
1800 वॉट की क्षमता के साथ यह कमरे को जल्दी ठंडा कर देता है. इसमें तीन अलग-अलग सेटिंग्स के साथ, यह आपकी सहूलियत के हिसाब से कमरे को ठंडा कर देता है. इसमें एयर सर्कुलेशन मोड भी है, इसलिए आप गर्मियों में इसे पंखे की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह ठंड के समय में भी आपके काम आ सकता है.