कौन हैं Apple के नए CEO जॉन टर्नस?
टिम कुक की विरासत
टिम कुक की 15 साल की विरासत अब खत्म होने वाली है. 1 सितंबर 2026 से ऐपल का बागडोर जॉन टर्नस के हाथों में आने वाला है.
हार्डवेयर के मास्टरमाइंड
25 साल से ऐपल के अंदर ही काम कर रहे हार्डवेयर के मास्टरमाइंड जॉन टर्नस iPhone, Vision Pro और Apple Silicon की सफलता के पीछे का चेहरा हैं.
कंपनी की आधिकारिक घोषणा
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि जॉन टर्नस 1 सितंबर 2026 से टिम कुक की जगह कंपनी की बागडोर संभालेंगे.
लंबे समय से कंपनी के अंदर
टर्नस लंबे समय से कंपनी के अंदर ही काम कर रहे हैं और उन्होंने iPhone, MacBook, Apple Watch, AirPods और Vision Pro जैसे iconic प्रोडक्ट्स को हकीकत बनाने में अहम भूमिका निभाई है.
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
जॉन टर्नस फिलहाल ऐपल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग टीम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं.
प्रोडक्ट्स का आईडिया
वे कंपनी के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं जो प्रोडक्ट्स को आईडिया से लेकर बाजार तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया को अंदर-बाहर जानते हैं.
क्यों मिली जिम्मेदारी?
टिम कुक के बाद CEO बनने वाले टर्नस को ऐपल ने इसलिए चुना क्योंकि वे कंपनी की संस्कृति, टेक्नोलॉजी और विजन को गहराई से समझते हैं.