menu-icon
India Daily

1 सितंबर से टिक कुक छोड़ रहे CEO का पद, जानें अब कौन संभालेगा Apple की लेगेसी

एप्पल कंपनी के नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. टिम कुक अपना पद 1 सितंबर से छोड़ रहे हैं और उनकी जगह एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियर प्रमुख लेंगे. जानें इनके बारे में.

Shilpa Shrivastava
1 सितंबर से टिक कुक छोड़ रहे CEO का पद, जानें अब कौन संभालेगा Apple की लेगेसी
Courtesy: X (@theapplehub)

नई दिल्ली: एप्पल ने अपने नेतृत्व में एक बड़े बदलाव की घोषणा की है. कंपनी के सीईओ टिम कुक 1 सितंबर को इस पद से हट रहे हैं. टिम कुक इसके बाद कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करते रहेंगे. बता दें कि करीब 15 सालों तक कुक ने एप्पल का नेतृत्व किया है. उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी की मार्केट वैल्यू 3.6 ट्रिलियन USD से भी ज्यादा बढ़ गया था. इसका मुख्य श्रेय iPhone की जबरदस्त सफलता को जाता है. जब

जब कुक ने सीईओ पद संभाला था तब एप्पल मुश्किल दौर से गुजर रहा था. उनके नेतृत्व ने एप्पल को दुनिया की सबसे  उन्होंने CEO का पद संभाला था, तब एप्पल मुश्किल दौर से गुजर रही थी. उनके नेतृत्व में, यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से एक बनाया. 

कौन लेगा टिम कुक की जगह?

एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियर प्रमुख जॉन टर्नस टिम कुक की जगह लेंगे और कंपनी के नए सीईओ बनेंगे. टर्नस 2001 में एप्पल से जुड़े हैं. उन्होंने Mac, iPad और AirPods जैसे अहम प्रोडक्ट्स पर काम किया है. उन्होंने Mac की बिक्री को फिर से बढ़ाने और इसके प्रीमियम व किफायती, दोनों तरह के मॉडल पेश करने में अहम भूमिका निभाई.

नए CEO के सामने क्या होंगी चुनौतियां:

जॉन टर्नस एक चुनौतीपूर्ण समय में कंपनी की कमान संभाल रहे हैं. एप्पल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में Nvidia और Meta जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है. इसके अलावा, कंपनी ऑगमेंटेड रियलिटी और एडवांस्ड चिप्स जैसे क्षेत्रों में भी अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है. ऐसे में टर्नस एप्पल के प्रोडक्ट्स पर खासतौर से फोकस करेंगे, जिनमें एआई भी शामिल होगा. इसके सात ही वह फोल्डेबल डिवाइस, स्मार्ट ग्लास और AI-पावर्ड वियरेबल्स जैसी नई हार्डवेयर कैटेगरीज पर काम करते और उन्हें आगे बढ़ाते नजर आएंगे. 

कुक की विरासत:

टिम कुक को एप्पल को एक बेहद कुशल और मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनाने का व्यापक श्रेय दिया जाता है. उन्होंने कंपनी के सर्विस बिजनेस का विस्तार किया, उसकी सप्लाई चेन को मजबूत बनाया, और गोपनीयता व पर्यावरणीय स्थिरता पर विशेष ध्यान दिया. उनके नेतृत्व में, एप्पल ने एप्पल Watch और AirPods जैसे वियरेबल्स के जरिए नए क्षेत्रों में भी कदम रखा.

इस बदलाव के चलते निवेशकों और टेक जगत ने पैनी नजर बनाए रखी है. देखा जाए तो एप्पल पिछले कुछ सालों से काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है और इसका यूजरबेस भी लगातार बढ़ रहा है. अब देखना यह होगा कि टर्नस भविष्य में इसे क्या आकार देते हैं.