menu-icon
India Daily

100GB डाटा, कॉलिंग, फ्री नेटफ्लिक्स-प्राइम-हॉटस्टार…! Jio इस प्लान में दे रहा बंपर बेनिफिट्स

अगर आप जियो यूजर हैं तो यहां हम आपको एक बढ़िया पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो सिर्फ आपको ही नहीं,  बल्कि आपकी पूरी फैमिली को कवर कर सकता है.

Shilpa Shrivastava
100GB डाटा, कॉलिंग, फ्री नेटफ्लिक्स-प्राइम-हॉटस्टार…! Jio इस प्लान में दे रहा बंपर बेनिफिट्स
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो एक पोस्टपेड प्लान उपलब्ध करा रहा है, जो यूजर्स को ज्यादा बेनिफिट्स उपलब्ध कराता है. इस प्लान की कीमत 749 रुपये है. यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो बेहतर कनेक्टिविटी और स्ट्रीमिंग चाहते हैं. यह जियो के प्लान्स में सबसे ज्यादा फीचर्स वाला ऑप्शन है. इसमें यूजर्स को नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसी ऐप्स का एक्सेस मिलता है.

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा हर रोज 100 एसएमएस और हर महीने 100 जीबी हाई-स्पीड डाटा भी उपलब्ध कराया जा रहा है. अगर आपका डिवाइस 5जी कंपेटिबल है, तो आपको अनलिमिटेड 5G डाटा मिल जाएगा. इस प्लान में आपको पूरी फैमिली को शामिल कर सकते हैं. इसमें तीन और सिमकार्ड एड किए जा सकते हैं. बता दें कि हर एक्स्ट्रा SIM के लिए हर महीने 150 रुपये देने होंगे.

Jio के 749 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के बेनिफिट्स:

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी. इसके साथ ही हर महीने 100 जीबी हाई-स्पीड डाटा का बेनिफिट मिलेगा. इसके साथ ही एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा दिया जा रहा है. इसके अलावा नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन, अमेजन प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन और जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. इसके अलावा, अगर एक महीने के अंदर 100 जीबी डाटा खत्म हो जाता है तो इसके बाद हर जीबी के लिए 10 रुपये चार्ज देना होगा. 

आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि 749 रुपये सिर्फ प्लान की कीमत है. इसमें जीएसटी शामिल नहीं है. ऐसे में टैक्स के साथ पैसे कुछ ज्यादा हो सकते हैं. बता दें कि यह प्लान प्रीमियम यूजर्स के लिए है. अगर आप बजट प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आप दूसरे प्लान भी देख सकते हैं.

Jio का 349 रुपये का प्लान: 

यह एक इंडिविजुअल प्लान है. इस प्लान में में जियोटीवी और जियोएआई क्लाउड का एक्सेस दिया जा रहा है. इसमें 30 जीबी डाटा दिया जा रहा है. डाटा खत्म हो जाता है तो इसके बाद हर जीबी के लिए 10 रुपये चार्ज देना होगा. इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा भी दी जा रही है. इसके साथ जियोहॉटस्टार की सुविधा भी दी जा रही है.