menu-icon
India Daily

आधी कीमत पर धड़ाधड़ बिक रहा Nothing Phone 3! अमेजन पर सेल लाइव

अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Nothing Phone (3) आपके लिए बेस्ट रहेगा। यहां देखें इस पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है.

Shilpa Shrivastava
आधी कीमत पर धड़ाधड़ बिक रहा Nothing Phone 3! अमेजन पर सेल लाइव
Courtesy: Amazon

नई दिल्ली: Amazon Great Summer Sale शुरू हो चुकी है. नया फोन खरीदने का यह बेस्ट मौका है. अगर आपका बजट 50,000 रुपये तक का है Nothing Phone (3) बेस्ट ऑप्शन रहेगा. इस फोन के साथ फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर, EMI समेत कई डील्स दी जा रही हैं. डिजाइन के मामले में यह फोन स्टाइल आइकन बन सकता है. वहीं, इसके फीचर्स भी दमदार हैं. चलिए जानते हैं नथिंग के इस फोन की सभी डिटेल्स.

Nothing Phone (3) की कीमत और ऑफर्स:

इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये है. इसे 47% के साथ 44,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसे EMI पर भी खरीदा जा सकेगा. 9 महीने तक हर महीने 5,000 रुपये की किश्त देकर भी इसे घर लाया जा सकता है. बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. 

अगर आप पुराने फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो यहां से आपको 42,100 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. पूरी एक्सचेंज वैल्यू अगर आपको मिल जाती है, तो यह फोन 2,899 रुपये में आपका हो जाएगा. इस फोन में क्या-क्या खासियतें दी गई हैं, चलिए जानते हैं.

Nothing Phone (3) के फीचर्स:

डिजाइन के मामले में यह फोन कमाल का है. इसका डिजाइन यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED Flexible LTPS डिस्प्ले मौजूद है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. इसके साथ ही 12 जीबी की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है. फोन में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल, दूसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का ही फ्रंट सेंसर मौजूद है. फोन में 5500 एमएएच की बैटरी दी गई है.