menu-icon
India Daily

Itel A90 लिमिटेड एडिशन का 128GB वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Itel A90 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च हो गया है, जो 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन की कीमत क्या है और फीचर्स क्या हैं, चलिए जानते हैं. 

auth-image
Edited By: Shilpa Srivastava
Itel A90 India Daily Live
Courtesy: Itel

Itel ने भारत में Itel A90 लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है. यह फोन 128 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है. इससे पहले जब इसे लॉन्च किया गया था, इसमें 64 जीबी की स्टोरेज दी गई थी. अब जो एडिशन लॉन्च किया गया वो पहले जैसे फीचर्स के साथ ही आता है. इस फोन में यूनिसॉक T7100 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. है.

Itel A90 लिमिटेड एडिशन 128GB की कीमत की बात करें तो इसे 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसे 7,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा. यह तीन कलर में आता है, जिसमें स्पेस टाइटेनियम, स्टारलिट ब्लैक और ऑरोरा ब्लू में उपलब्ध है. यह देशभर में रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं. इसके साथ ही 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रही है. 

पहले वेरिएंट की क्या है कीमत: 

बता दें कि इस फोन के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज कीकी कीमत 6,399 रुपये में उपलब्ध है. इसके साथ ही 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,899 रुपये है.

Itel A90 लिमिटेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन: 

इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दी गई है. इसमें 6.6 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है. यह फोन एप्पल के डायनामिक आइलैंड जैसा डायनामिक बार फीचर के साथ आता है. यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T7100 चिपसेट से लैस है. इसमें 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. यह एंड्रॉइड 14 गो एडिशन के साथ आता है, जो आईटेल ओएस 14 के साथ आता है. 

कैमरा और अन्य फीचर्स: 

कैमरों की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है. वहीं, फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. यह स्मार्टफोन Aivana 2.0 को सपोर्ट करता है, जो एक इंटेलिजेंट एआई असिस्टेंट है. इसे डॉक्यूमेंट्स ट्रांसलेट करने, लोकल गैलरी से इमेजेस को इंटरप्रेट करने, व्हाट्सएप वॉयस और वीडियो कॉल शुरू करने जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए DTS ऑडियो तकनीक भी है.

इस फोन को मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन प्राप्त है. यह IP54 डस्ट और वाटर इंग्रेस प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है. सिक्योरिटी की बात करें तो इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी है.