नई दिल्ली: iQOO Z11x 5G को कुछ ही दिन पहले भारत में लॉन्च किया गया था. इस फोन की सेल शुरू हो गई है. इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा. तीन वेरिएंट में आने वाला यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट के साथ आता है. इसके साथ ही 7200 एमएएच की बैटरी और ड्यूल रियर कैमरा भी फोन में मौजूद है. जिसका मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है.
iQOO Z11x 5G की कीमत की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसे 18,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है.
इस फोन को प्रिज्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर में ऑर्डर किया जा सकेगा. एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है.
ड्यूल सिम पर काम करने वाला यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित है, जो ओरिजिनओएस 6 पर काम करता है. इस फोन में 6.76 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मौजूद है. 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले इस फोन की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है. IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस है. यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर के साथ आता है. फोन में 8 जीबीतक की रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है.
फोटोग्राफी के लिए यह फोन ड्यूल रियर कैमरा के साथ आता है. इसमें f/2.45 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मौजूद है. वहीं, दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा है. सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 7200 एमएएच की बैटरी से लैस है. यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, एक यूएसबी टाइप-C पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं.