नई दिल्ली: मिडिल-ईस्ट में चल रही लड़ाई के चलते पूरे भारत में LPG कुकिंग गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत चल रही है. इस संकट के बीच लोगों ने एक नया स्कैम भी शुरू कर दिया है. कई स्कैमर्स उन लोगों को ठग रहे हैं, जिन्हें खाना पकाने के लिए तुरंत गैस की जरूरत पड़ रही है. बता दें कि यह स्कैमर WhatsApp, SMS और सोशल मीडिया पर मैसेज भेजते हैं और तुरंत ही डिलीवरी करने का वादा करते हैं.
इस मैसेज में लिखा होता है- “अभी पेमेंट करें, कल गैस पाएं.” इस तरह के मैसेज में लोगों को याद दिलाया जाता है कि अगर वो अभी पेमेंट कर देंगे, तो उन्हें अगले ही दिन सिलेंडर मिल जाएगा. चलिए जानते हैं कि यह स्कैम कैसे काम करता है.
इस स्कैम में लोगों को मैसेज के जरिए लिंक भेजा जाता है, जो उन्हें फेक वेबसाइट पर ले जाता है. ये वेबसाइट एकदम असली जैसी लगती हैं. बता दें कि ये पेक वेबसाइट Indane, Bharat Gas और HP Gas जैसी कंपनियों के नाम पर बनाई गई हैं. इन वेबसाइट्स में स्कैमर्स पेमेंट करने के लिए अपनी बैंक डिटेल्स या यूपीआई डिटेल्स डालते हैं. इससे यूजर जो पेमेंट करते हैं वो स्कैमर के अकाउंट में चली जाती है. पेमेंट करने के बाद सिलेंडर डिलीवर नहीं किया जाता है और स्कैमर भी गायब हो जाते हैं.
इस समय लोगों को गैस की काफी किल्लत हो रही है. फेक एड और मैसेज कंपनी के लोगो के साथ बहुत प्रोफेशनल दिखते हैं. लोगों को लगता है कि वो रियल कंपनी से बुकिंग कर रहे हैं. बिना किसी जांच-पड़ताल के दिखते हैं, इसलिए वे असली लगते हैं. लोगों को लगता है कि वे असली कंपनी से बुकिंग कर रहे हैं और बिना जांच-पड़ताल किए जल्दी से पेमेंट कर देते हैं.
Indane, Bharat Gas और HP Gas ने लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि वो किसी भी रैंडम मैसेज, WhatsApp लिंक या अनजान वेबसाइटों के जरिए पहले से पेमेंट नहीं मांगते हैं. ये केवल अपनी आधिकारिक ऐप्स, वेबसाइटों या IVRS फोन बुकिंग सिस्टम के जरिए ही बुकिंग एक्सेप्ट करती हैं.
जब भी एलपीजी सिलेंडर बुक करें तो कंपनी के आधिकारिक ऐप, वेबसाइटया आधिकारिक नंबर पर कॉल करके ही बुकिंग करें.
गैस बुकिंग के लिए अगर कोई आपको SMS, WhatsApp या सोशल मीडिया पर लिंक भेजता है तो उस पर क्लिक न करें.
किसी के साभ भी यूपीआई पिन, ओटीपी, बैंक डिटेल्स या कार्ड डिटेल्स शेयर न करें.
किसी भी वेबसाइट के एड्रेस को ध्यान से देखें. सही यूआरएल https://” से शुरू होकर .in या .com पर खत्म होता है.
अगर आपको कुछ भी संदिग्ध लगे तो उसे नजरअंदाज करें और किसी भी स्कैम वाले मैसेज या कॉल की तुरंत रिपोर्ट करें.