menu-icon
India Daily

गलत नंबर पर रिचार्ज हो गया? झट से वापस पाएं पूरा पैसा, Jio ने दी काम की ट्रिक

अगर आपने Jio का रिचार्ज गलत नंबर पर कर दिया है तो घबराएं नहीं. MyJio ऐप के जरिए रिचार्ज होने के पहले दो घंटों के अंदर इसे कैंसिल कर पूरा पैसा वापस पाया जा सकता है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
गलत नंबर पर रिचार्ज हो गया? झट से वापस पाएं पूरा पैसा, Jio ने दी काम की ट्रिक
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: मोबाइल रिचार्ज करते वक्त हाथ से नंबर गलत टाइप हो जाना कोई नई बात नहीं. कई बार जल्दबाजी में कोई और का नंबर डाल बैठते हैं और पैसे गए समझ लेते हैं. लेकिन Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार सुविधा शुरू की है. अब गलत नंबर पर रिचार्ज होने पर भी आप आसानी से अपना पैसा वापस मांग सकते हैं. MyJio ऐप इस काम को बेहद सरल बना देता है. बस समय पर एक्शन लें, क्योंकि यह मौका सिर्फ दो घंटे तक रहता है. इससे ज्यादा इंतजार करने पर रिफंड नहीं मिलेगा.

गलत रिचार्ज पर रिफंड किसे मिलेगा?

यह सुविधा अभी केवल Jio के प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. सबसे जरूरी शर्त यह है कि रिचार्ज MyJio ऐप से ही किया गया हो. अगर आपने किसी दूसरे प्लेटफॉर्म या दुकान से रिचार्ज किया है तो यह ऑप्शन काम नहीं करेगा. साथ ही, जिस नंबर पर गलती से रिचार्ज हुआ, उसी नंबर के MyJio अकाउंट में लॉगिन करके कैंसिलेशन करना होगा. अगर ऐप इंस्टॉल नहीं है तो पहले डाउनलोड करें और नंबर वेरिफाई करें. यह फीचर Jio की यूजर फ्रेंडली नीति का हिस्सा है.

रिफंड पाने का आसान स्टेप बाय स्टेप तरीका

सबसे पहले MyJio ऐप खोलें और अपने Jio नंबर से लॉगिन करें. ऊपर सर्च बार में 'Recharge History' टाइप कर सर्च करें. अब हाल का गलत रिचार्ज चुनें. डिटेल्स में 'Cancel Recharge' या 'Cancel Plan' का ऑप्शन दिखेगा. उस पर क्लिक करें. कुछ ही सेकंड में प्रोसेस शुरू हो जाएगा. रिफंड कुछ दिनों में आपके मूल पेमेंट सोर्स में वापस आ जाएगा. याद रखें, यह सिर्फ ऐप से किए रिचार्ज पर काम करता है.

किन कारणों से कर सकते हैं कैंसिलेशन?

ऐप में कैंसिल चुनने पर कई कारणों की लिस्ट आती है. इनमें 'गलत नंबर पर रिचार्ज' सबसे आम है. इसके अलावा 'गलत प्लान चुना', 'बच्चों ने गलती से किया' या 'अनवांटेड ट्रांजेक्शन' जैसे विकल्प भी हैं. कोई भी एक चुनें जो आपकी स्थिति से मैच करता हो. Jio बिना ज्यादा सवाल किए रिफंड प्रोसेस करता है. यह फीचर यूजर्स की छोटी छोटी गलतियों को सुधारने में मदद करता है.

समय सीमा और जरूरी टिप्स

रिचार्ज के बाद सिर्फ दो घंटे के अंदर ही कैंसिलेशन संभव है. इससे ज्यादा समय बीतने पर ऑप्शन गायब हो जाता है. इसलिए गलती समझते ही तुरंत ऐप चेक करें. अगर रिचार्ज किसी और नंबर पर हुआ है तो उस नंबर का सिम और ऐप एक्सेस जरूरी है. भविष्य में सावधानी बरतें, नंबर दोबारा चेक करें. Jio की यह सेवा यूजर्स को तनाव से बचाती है.