menu-icon
India Daily

iPhone 18 का इंतजार रह जाएगा अधूरा! आखिर Apple ने क्यों टाला लॉन्च?

Apple इवेंट में स्टैंडर्ड iPhone 18 को नहीं दिखाया गया. Apple ने अभी तक यह नहीं बताया है कि iPhone 18 को इस साल क्यों नहीं लॉन्च किया गया.

Shilpa Shrivastava
iPhone 18 का इंतजार रह जाएगा अधूरा! आखिर Apple ने क्यों टाला लॉन्च?
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: Apple ने 9 सितंबर के अपने बड़े इवेंट में कई नए डिवाइस पेश किए. इनमें नई Apple Watch, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo शामिल बताया गया. लेकिन इस इवेंट में एक कमी जरूर रही, कंपनी ने पूरे इवेंट में स्टैंडर्ड iPhone 18 को नहीं दिखाया. Apple ने अभी तक यह नहीं बताया है कि iPhone 18 को इस साल क्यों नहीं लॉन्च किया गया. 

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस फोन को 2027 की शुरुआत में पेश कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह Apple के iPhone लॉन्च करने के पुराने तरीके में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. लेकिन इन सभी के बीच एक सवाल ये उठता है कि आखिर कंपनी ने ऐसा फैसला क्यों लिया.

iPhone 18 को क्यों किया जा सकता है 2027 तक पोस्टपोन?

अब तक Apple आमतौर पर हर साल सितंबर में अपनी नई iPhone सीरीज के साथ स्टैंडर्ड मॉडल भी लॉन्च करता रहा है. लेकिन इस बार कंपनी ने Pro मॉडल और फोल्डेबल iPhone पर ज्यादा ध्यान दिया है. इस फैसले के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. इसका एक बड़ा कारण यह भी हो सककता है कि Apple अपने महंगे और प्रीमियम मॉडल को ज्यादा समय और ध्यान देना चाहता है. 

अगर ग्राहक को अभी नया iPhone खरीदना है और बाजार में सिर्फ Pro और फोल्डेबल मॉडल उपलब्ध हैं, तो उसके पास ज्यादा महंगे फोन खरीदने का विकल्प होगा. इससे Apple की कमाई बढ़ सकती है.

iPhone Duo को मिल सकती है पूरी स्पॉटलाइट:

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के लिए एक बड़ा प्रयोग माना जा रहा है. फोल्डेबल फोन अभी भी सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में एक छोटा बाजार है, लेकिन Apple इसमें अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है. iPhone Duo को कंपनी के लिए इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह स्मार्टफोन और टैबलेट के बीच की जरूरत को पूरा कर सकता है. फोन को खोलने पर बड़ी स्क्रीन मिलने से वीडियो देखने, गेम खेलने और एक साथ कई काम करने में आसानी हो सकती है.

रैम की कमी भी हो सकती है बड़ी वजह:

दुनियाभर में रैम और दूसरे स्मार्टफोन कंपोनेंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी भी टेक कंपनियों के लिए चुनौती बन रही है. पहले के मुकाबले इस बार फोन्स की कीमत काफी ज्यादा है. वहीं, फोल्डेबल फोन की कीमत भी काफी ज्यादा रखी गई है. ऐसे माहौल में Apple के लिए एक साथ कई नए iPhone मॉडल तैयार करना और उनकी सप्लाई बनाए रखना मुश्किल और महंगा हो सकता है. इसलिए कंपनी अलग-अलग समय पर फोन लॉन्च करके प्रोडक्शन और सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकती है.

Apple बदल सकता है iPhone लॉन्च करने का तरीका:

अगर iPhone 18 को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जाता है, तो Apple के लिए यह एक नए लॉन्च पैटर्न की शुरुआत हो सकती है. माना जा रहा है कि कंपनी भविष्य में सस्ते और नॉर्मल iPhone मॉडल को साल की शुरुआत में और महंगे Pro तथा फोल्डेबल मॉडल को सितंबर में लॉन्च कर सकती है.

iPhone 18 के साथ आ सकता है iPhone 18E:

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब iPhone 18 लॉन्च होगा तो उसके साथ iPhone 18E भी पेश किया जा सकता है. इसके अलावा भविष्य में iPhone Air 2 भी लाइनअप का हिस्सा बन सकता है. हालांकि, इसके पहले मॉडल को बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Air की बिक्री चार तिमाहियों में करीब 7.7 मिलियन यूनिट रही. खबरों के अनुसार भविष्य में कंपनी इसे नए डिजाइन के साथ दोबारा पेश कर सकती है.