नई दिल्ली: Apple ने आखिरकार अपनी नई सीरीज लॉन्च कर दी है. iPhone 18 Pro सीरीज और कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लोगों के बीच आ चुका है. जहां एक तरफ कंपनी ने नई सीरीज लॉन्च की है, वहीं कंपनी ने अपने कुछ पुराने स्मार्टफोन iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की कीमतें बढ़ा दीं हैं. बता दें कि Apple के पूर्व CEO टिम कुक ने संकेत दिया था कि रैम और स्टोरेज की मौजूदा कमी के कारण आगे चलकर फोन्स की कीमतें बढ़ सकते हैं.
iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की नई कीमतें कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दी है. iPhone 17 के बेस 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की शुरुआती कीमत अब 99,900 रुपये है. वहीं, टॉप-एंड 512 जीबी ऑप्शन की कीमत अब 1,24,900 रुपये हो गई है. बता दें कि फोन की कीमत में करीब 17,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि इस फोन को पिछले साल 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था.
iPhone Air की बात करें तो इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,49,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, 512 जीबी और 1 टीबी मॉडल की कीमतें अब क्रमशः 1,74,900 रुपये और 2,24,900 रुपये है. बता दें कि पहले इस फोन की कीमत क्रमशः 1,19,900 रुपये, 1,39,900 रुपये और 1,59,900 रुपये थी.
iPhone 17e की बात करें तो इसके 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़कर क्रमशः 79,900 रुपये और 1,04,900 रुपये हो गई है. इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को भारत में 2 मार्च को 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. वहीं, टॉप-एंड मॉडल की कीमत 84,900 रुपये थी.
| फोन | स्टोरेज | पुरानी कीमत | नई कीमत | प्राइस में अंतर |
| iPhone 17 | 256GB | ₹82,900 | ₹99,900 | ₹17,000 |
| iPhone 17 | 512GB | ₹1,07,900 | ₹1,24,900 | ₹17,000 |
| iPhone Air | 256GB | ₹1,19,900 | ₹1,49,900 | ₹30,000 |
| iPhone Air | 512GB | ₹1,39,900 | ₹1,74,900 | ₹35,000 |
| iPhone Air | 1TB | ₹1,59,900 | ₹2,24,900 | ₹65,000 |
| iPhone 17e | 256GB | ₹64,900 | ₹79,900 | ₹15,000 |
| iPhone 17e | 512GB | ₹84,900 | ₹1,04,900 | ₹20,000 |