नई दिल्ली: Apple ने आखिकार अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है. इसका नाम iPhone Duo रखा गया है. इसे दो कलर्स में ही उपलब्ध कराया जाएगा. iPhone Duo में Apple का लेटेस्ट मोबाइल प्लेटफॉर्म, A20 Pro चिपसेट समेत कई खासियतें दी गई हैं. इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा भी मौजूद है, जिसमें मेन सेंसर 48 मेगापिक्सल का है. यह फोन पासपोर्ट जैसा दिखता है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
iPhone Duo का बेस वेरिएंट 256 जीबी का है, जिसकी कीमत 1,999 डॉलर यानी करीब 1,90,000 रुपये है. यह फोल्डेबल फोन 2 टीबी तक के स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. इसके लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होगी. वहीं, इसे 23 अक्टूबर को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
भारत में, iPhone Duo के बेस 256 जीबी मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये से शुरू होती है. वहीं, 512 जीबी5, 1 टीबी और 2 टीबी कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमशः 3,24,900 रुपये, 3,74,900 रुपये और 4,49,900 रुपये है. iPhone Duo स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर में उपलब्ध कराया जाएगा.
iPhone Duo ग्लोबली सिर्फ eSIM सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी ने फोन की बैटरी के लिए ज्यादा जगह बनाने के लिए फिजिकल SIM सपोर्ट हटा दिया गया है. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 7.6 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर एक्सडीआर फोल्डेबल डिस्प्ले है. इसमें कस्टम नैनो टेक्सचर फिनिश है, जिससे बीच में दिखने वाली क्रीज काफी कम हो जाती है. फोन के अंदर की स्क्रीन की बात करें तो इसकी स्क्रीन कस्टम पॉलीमर से बनी है. iPhone Duo में 5.4 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर कवर डिस्प्ले है. बाहर की स्क्रीन पर सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन दिया गया है.
यह फोन iOS 27 के साथ आएगा, जिसे खास तौर पर iPhone Duo के लिए कस्टमाइज किया गया है. इस सॉफ्टवेयर के साथ फोन को बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए स्प्लिट व्यू, ऐप्स को पेयर करने और स्वाइप करके उनके बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा दी जाएगी. यह फोन ए20 प्रो चिपसेट से लैस है, जो 2nm प्रोसेस से बना है. इसमें छह-कोर CPU है जिसमें दो नए सुपर कोर्स हैं, जो 20% फास्ट परफॉर्मेंस देते हैं.
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन कैमरा है जो 2x ऑप्टिकल जूम देता है. वहीं, 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. फोन 4K/120 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. फोन के अंदर स्टेज कैमरा है. फोल्डेबल स्क्रीन में अंडर-डिस्प्ले फेसटाइम कैमरा दिया गया है.
इस फोन में पूरे दिन चलने वाली बैटरी लाइफ की सविधा दी गई है. एक बार चार्ज करने पर ये अंदर की स्क्रीन के इस्तेमाल के साथ 31 घंटे, बाहर की स्क्रीन के इस्तेमाल के साथ 44 घंटे, या दोनों डिस्प्ले के मिले-जुले इस्तेमाल के साथ 22 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं.