नई दिल्ली: अमेरिका की टेक कंपनी Apple ने मार्केट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, iPhone Duo, Apple Watch Series 12 और नए AirPods 5 लॉन्च कर दिए हैं. अब भारतीय यूजर्स को इंतजार है कि आखिर इन सभी की भारत में कीमत क्या होगी. हालांकि, इस बार की कीमत जानकर यूजर्स को कुछ झटका जरूर लगने वाला है. कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन, iPhone Duo अपने कॉम्पिटिटर Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसे फोन के मुकाबले काफी महंगा है. iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo चार कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराए गए हैं. चलिए जानते हैं इन नए फोन्स की भारत में कीमत क्या है.
iPhone Duo के बेस वेरिएंट 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,99,900 रुपये है. वहीं, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये है. इसके 1 टीबी वेरिएंट की कीमत 3,74,900 रुपये है. वहीं, इसके टॉप-एंड वेरिएंट 2 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये है. इसे स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर में खरीदा जा सकेगा.
iPhone 18 Pro के 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये है. वहीं, इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है. इसके 1 टीबी वेरिएंट की कीमत 2,39,900 रुपये है. वहीं, इसके टॉप-एंड वेरिएंट 2 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है.
वहीं, iPhone 18 Pro Max के 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है. वहीं, इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,04,900 रुपये है. इसके 1 टीबी वेरिएंट की कीमत 2,54,900 रुपये है. वहीं, इसके टॉप-एंड वेरिएंट 2 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपये है. दोनों फोन्स को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.
AirPods 5 की कीमत 14,900 से शुरू होती है. वहीं, वायरलेस चार्जिंग केस वाले AirPods 5 की कीमत 17,900 होगी. ये नए TWS अभी भारत में Apple ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं.
Apple Watch Series 12 के 42mm GPS-ओनली मॉडल की कीमत 56,900 से शुरू होती है. वहीं, GPS + सेल्युलर कनेक्टिविटी वाले 42mm वर्शन की कीमत 68,900 है. GPS-ओनली 46mm मॉडल की कीमत 62,900 है, जबकि GPS + सेल्युलर ऑप्शन की कीमत 74,900 है. वहीं, Apple Watch Ultra 4 की कीमत 1,09,900 तय की गई है.