India Post Delivery Scam: आज के डिजिटल युग में, किराने का सामान हो या घर क सामान, सभी कुछ ऑनलाइन खरीदा जा सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, Amazon, Flipkart और Swiggy जैसे मुख्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपने डिलीवरी प्रोसेस में क्रांति ला दी है. इसके बावजूद, कई बिजनेस अभी भी अपने ऑनलाइन ऑर्डर को पूरा करने के लिए India Post, Delhivery, DTDC और BlueDart जैसी कूरियर सर्विसेज का सहारा ले रहे हैं.
आमतौर पर जब भी हम कुछ ऑर्डर करते हैं तो डिलीवरी के लिए उस कंपनी पर निर्भर रहते हैं जिससे हमने ऑर्डर किया है. इस निर्भरता को देखते हुए स्कैमर्स ने लोगों को धोखा देने का अवसर पैदा कर दिया है. इंडिया पोस्ट को लेकर चल रहे डिलीवरी स्कैम से लोग न सिर्फ अपना पैसा गंवा रहे हैं बल्कि हैकर्स लोगों की निजी जानकारी भी चुरा रहे हैं.
अगर आपको किसी पार्सल के बारे में किसी भी तरह का अननोन मैसेज या ईमेल मिलता है तो कई भी कार्रवाई करने से पहले आपको उसे वेरिफाई करना है. अपने ऑर्डर और डिलीवरी डिटेल की स्थिति की पुष्टि करने के लिए आप ई-कॉमर्स वेबसाइट या ऐप पर चेक सकते हैं.
स्कैमर्स अक्सर ऐसे पते या डोमेन का इस्तेमाल करते हैं जो वैलिड एड्रेस या डोमेन के जैसा दिखता है. हालांकि, अगर आप ध्यान दें तो इसमें गलितयां होती हैं.
आधिकारिक यूआरएल पर जाने के लिए किसी भी ईमेल या मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें. हमेशा किसी विश्वसनीय सर्च इंजन के जरिए ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
कंपनी के आधिकारिक कस्टमर केयर से कॉन्टैक्ट कर निजी जानकारी या पेमेंट के लिए आई किसी भी रिक्वेस्ट को कंफर्म करें. बिना वेरिफाई किए किसी को भी पेमेंट न करें और न ही निजी जानकारी दें.