menu-icon
India Daily

आ रहा है तीन बार फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन, Samsung-Oppo की लगेगी वॉट

Huawei Triple Fold Smartphone: Samsung-Oppo ने मार्केट में स्मार्टफोन फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं. इन फोन्स की लोकप्रियता काफी ज्यादा है. इनकी लोकप्रियता को टक्कर देने के लिए Huawei एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है जो एक बार नहीं बल्कि तीन ट्रिपल फोल्ड होगा. इस फोन में क्या-क्या खासियतें दी जा सकती हैं, चलिए जानते हैं.

India Daily Live
आ रहा है तीन बार फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन, Samsung-Oppo की लगेगी वॉट
Courtesy: X.com

Huawei Triple Fold Smartphone: फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन के लॉन्च ने मोबाइल सेगमेंट में एक क्रांति ला दी है. टेक्नोलॉजी ने इतनी तरक्की की है कि अब लोग हर फोन के साथ कुछ नया ढूंढते हैं. सैमसंग और ओप्पो ने इस तरह के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स तो कई लॉन्च किए हैं लेकिन आज जिस स्मार्टफोन की बात हम कर रहे हैं वो फोल्डेबल फोन से एक लेवल अप है. चीन की टेक कंपनी Huawei इस दौड़ में सैमसंग और ओप्पो को पीछे छोड़कर एक कदम आगे जाने वाली है.

लीक्स के अनुसार, Huawei ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन पर काम कर रहा है. जी हां, आपने सही सुना. कंपनी ट्रिपल-फोल्ड डिवाइस लॉन्च करने की योजना बना रही है. इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और यह अपनी तरह का पहला फोन होगा. एक रिपोर्ट के अनुसार, कंज्यूमर बिजनेस डिवीजन के सीईओ रिचर्ड यू को ट्रिपल-फोल्ड डिवाइस के साथ एक बार नहीं बल्कि दो बार देखा गया है.

क्या है इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन में खास:

रिचर्ड ने एक इवेंट में आने वाले पहले ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन के बारे में भी बात की. इवेंट के दौरान, एक यूजर ने रिचर्ड से ट्राई-फोल्ड फोन के लॉन्च के बारे में पूछा कि वो इस डिवाइस को कब खरीद सकते हैं. इस पर इन्होंने बस इतना ही जवाब दिया- "अगले महीने." हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन सीईओ के संकेत से यह पता चला है कि जल्द ही इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है.

Huawei के सीईओ रिचर्ड की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें उनके हाथ में एक अपकमिंग ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन हैं जिसे आप इस्तेमाल कर रहे थे. फोटो के अनुसार, डिवाइस में लेफ्ट साइड की स्क्रीन पर सेल्फी कैमरा है. डिवाइस में दो हिंज होने के चलते दो क्रीज भी हैं. साथ ही यह डिवाइस काफी पतला नजर आ रहा है. इस डिवाइस की स्क्रीन 10 इंच इंच होने की उम्मीद है. वहीं, लीक्स के अनुसार, इस फोन में किरिन 9 सीरीज प्रोसेसर दिया जा सकता है. अब यह फोन कब तक लॉन्च होगा, जैसे ही इसकी डिटेल्स हमें मिलती हैं, हम आपको जरूर अपडेट करेंगे.