menu-icon
India Daily

पैसे निकालने के लिए ATM जाने की जरूरत खत्म, डेबिट कार्ड नहीं आधार कार्ड से होगा काम

Aadhaar Payment System: क्या आप जानते हैं कि आधार कार्ड के जरिए भी आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं? अगर नहीं, तो यहां हम आपको इसका पूरा तरीका बता रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

India Daily Live
पैसे निकालने के लिए ATM जाने की जरूरत खत्म, डेबिट कार्ड नहीं आधार कार्ड से होगा काम

Aadhaar Payment System: ऑनलाइन पेमेंट बेहद जरूरी हो चला है. चाहें ठेले से सब्जी खरीदनी हो या फिर किसी मॉल से शॉपिंग करनी हो, ऑनलाइन पेमेंट काफी जरूरी हो गया है. यूपीआई के जरिए आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आधार कार्ड के जरिए भी आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं. इस बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता होता है. आधार ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर आप आसानी से डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. सबसे पहले ये जानते हैं कि यह पेमेंट सिस्टम क्या है.
 
आधार पेमेंट सिस्टम क्या है? आधार सिर्फ सर्विसेज का लाभ लेने के लिए ही काम नहीं आता है बल्कि पैसे निकालने के भी काम आती है. आप इसकी मदद से किसी को पैसे भी ट्रांसफर कर सकते हैं. यह सब कुछ होता है Aadhaar Enabled Payment System (AEPS) की मदद से. इसके लिए आपका बैंक अकाउंट आपके आधार से लिंक होना जरूरी है. अगर ऐसा है तो यूजर को किसी भी बैंक के बिजनेस कोरेस्पोंडेंट या बैंक मित्र के जरिए पेमेंट की अनुमति दी जाती है. चलिए जानते हैं कि यह सिस्टम कैसे काम करता है. 

इस तरह काम करता है ये सिस्टम: 

आधार पेमेंट सिस्टम का फायदा? 
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपने साथ डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड कैरी करने की जरूरत नहीं है. इससे स्कैम होने की खतरा कम हो जाता है. आपको बस अपना आधार कार्ड नंबर याद होना होगा और आपका आधार नंबर बैंक से लिंक होना चाहिए. यह तरीका उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा जिनके पास एटीएम कार्ड नहीं होता है.