अमेरिका की कंपनी Apple की मुश्किलें बड़ती नजर आ रही हैं. दरअसल, भारत का ऑफलाइन मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन यानी ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) Apple से नाराज है. इसका कारण यह है कि एप्पल अपने ऑथराइज्ड स्टोर पर कैशबैक ऑफर्स उपलब्ध करा रहा है जिसके चलते यूजर्स वहां से खरीदारी करना पसंद करते हैं.
AIMRA को एक एक लैटर मिला है जिसमें कहा गया है कि AIMRA ने Apple के ऑथराइज्ड स्टोर्स पर टॉप-एंड iPhone 15 सीरीज मॉडल, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर स्पेशल कैशबैक ऑफर की आलोचना की है जिससे ऑफलाइन रिटेलर्स की बिक्री को नुकसान पहुंच सकता है.
मोबाइल रिटेलर्स एप्पल से परेशान?
Apple ने 6 अप्रैल को अपने iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max मॉडल के लिए कैशबैक ऑफर की घोषणा की. AIMRA के मुताबिक, कंपनी ने एप्पल स्टोर्स के साथ-साथ बड़े रिटेलर्स से iPhone 15 Pro और खरीदने पर 10,000 रुपये का कैशबैक दिए जाने की बात कही है. वहीं, दूसरे रिटेल चैनल्स पर इन्हीं मॉडल्स पर 3,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. एप्पल का यह कदम रिटेल चैनल्स को काफी नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही ऑफलाइन चैनल्स के बीच कॉम्पेटीशन भी बढ़ेगा. इससे ऑफलाइन चैनल्स की बिक्री को काफी नुकसान पहुंचेगा.
iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max की कीमत: iPhone 15 Pro के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है. इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये है. वहीं, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,900 रुपये है. 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,84,900 रुपये है.
iPhone 15 Pro Max के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये है. वहीं, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये है. 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,99,900 रुपये है. इन फोन्स को नैचुरल टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम कलर में खरीदा जा सकेगा.