Google Gmail Service: गूगल का जीमेल बंद होने वाला है. ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं. इस खबर के फैलने के बाद गूगल को नोटिस जारी करनी पड़ी. वैसे गूगल अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को बंद करने के लिए जानी जाती है. इसी कारण गूगल के जीमेल की बंद होने की खबर ऐसे फैली जैसे जंगल में आग फैलती है. हालांकि, ये खबर फेक है. आइए जानते हैं कि कंपनी की ओर से क्या कहा गया और ये खबर कैसे फैली?
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जीमेल के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट करके ये कहा गया कि जीमेल यहां रुकने के लिए आया है.
Gmail is here to stay.
— Gmail (@gmail) February 22, 2024
ये अफवाह सोशल मीडिया पर तब फैली जब सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ये दावा किया गया कि कंपनी इस साल के अंत तक अपनी जीमेल सर्विस बंद कर देगा. ये मैनिपुलेटेड मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि ये मैसेज सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिक टॉक पर पोस्ट किया गया था.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
एक एक्स यूजर ने सोशल जीमेल का फेक ईमेल शेयर करते हुए लिखा- दोस्तों, गूगल के जीमेल के बंद होने से मैं बहुत दुखी हूं. जब मैं किसी को फोन से ब्लॉक कर देता था तो वो मुझे जीमेल के जरिए कनेक्ट करते थे. लेकिन अब वो मुझसे कनेक्ट नहीं हो पाएंगे. मैं अपने दोस्तों को ब्लॉक करके ही पनिशमेंट देता था लेकिन अब वो पावर भी मेरे हाथ से चली गई.
I'm so sad about gmail shutting down guys. I'm sad that when I block someone on my phone, they will literally have no way to contact me now. That's how I punish boys for being mean to me (banish them to Gmail forever) and now you are taking my power away pic.twitter.com/i00rpfQ5mO
— Margeaux (@MargeauxBichone) February 22, 2024Also Read
पोस्ट के साथ जो स्क्रीनशॉट शेयर किया गया उसमें लिखा है कि डियर जीमेल यूजर गूगल की जीमेल सर्विस 1 अगस्त 2024 से बंद हो जाएगी.
इस खबर के फैलने के बाद जीमेल यूजर्स को लगा कि सच में गूगल की जीमेल सर्विस बंद हो जाएगी. लोगों गूगल को टैग करके सोशल मीडिया पर सवाल पूछने लगे. इसके बाद गूगल को लगा कि इस फेक खबर से उनके जीमेल यूजर्स को भ्रमित किया जा रहा. इसलिए जीमेल ने एक्स पर पोस्ट करके सच बताया.