menu-icon
India Daily

Gmail Tips And Tricks: बेकार मेल्स से भर गया है Gmail, इन दो तरीकों से फ्री में करें खाली

Gmail Tips And Tricks: अगर आपके जीमेल में मेल्स भर गए हैं तो हम आपको फ्री में इसे खाली करने का तरीका बता रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके दो तरीके.

Shilpa Srivastava
Gmail Tips And Tricks: बेकार मेल्स से भर गया है Gmail, इन दो तरीकों से फ्री में करें खाली

हाइलाइट्स

  • जीमेल की कमाल की ट्रिक
  • फ्री में खाली हो जाएगा अकाउंट

अगर आप जीमेल का इस्तेमाल करते हैं और आपके जीमेल अकाउंट की स्टोरेज अगर फुल हो गई है तो यह ट्रिक आपको काफी पसंद आ सकती है. जीमेल में इतने सारे मेल्स भर जाते हैं कि उन्हें एक बार में डिलीट करना मुश्किल हो जाता है. पता नहीं चलता है कि कौन-सा मेल जरूरी है और कौन-सा नहीं. हालांकि, दो ऐसे तरीके हैं जिनके जरिए बल्क में मेल आसानी से डिलीट किए जा सकते हैं. इस प्रोसेस में समय भी नहीं लगता है. 

अगर जीमेल भर जाता है तो आपके पास नए मेल भी आना बंद हो जाते हैं. ऐसे में इस तरह की परेशानी से निपटने के लिए और एक बार में मेल्स को डिलीट करने का आसान तरीका, चलिए जानते हैं. 

ये हैं दो आसान तरीके:
इन तरीकों की मदद से आप महज चंद सेकेंड्स में ही 10MB फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं. देखें तरीके.

पहला तरीका: 

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने जीमेल अकाउंट पर जाना होगा. 

  2. फिर आपको सबसे ऊपर सर्च बार दिखाई देगा. यहां जाएं. 

  3. फिर has:attachment larger:10MB लिखें और सर्च करें. 

  4. ऐसा करने पर आपके सामने वो सभी मेल्स दिखाई देने लगेंगे जिनका साइज 10MB से ज्यादा है. 

  5. आप यहां से आप इन सभी फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं. 

दूसरा तरीका: 

  1. आपको सबसे पहले गूगल सर्च पर जाना होगा. यहां पर drive.google.com/#quota टाइप कर सर्च करें. 

  2. इसके बाद एक पेज ओपन होगा जिसमें आपके मेल के सभी बड़े अटैचमेंट दिखाई देंगे. 

  3. फिर आप इन्हें डिलीट कर सकते हैं. 

  4. इससे भी आपके जीमेल में स्पेस बन जाएगा. 

जीमेल सब्सक्रिप्शन की कीमत:
अगर आपको अपनी ड्राइव में फोटोज और वीडियो सेव करनी है और उसके लिए आपको स्टोरेज चाहिए तो आपको जीमेल का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इसका एक महीने का 130 रुपये (100 जीबी), 210 रुपये (200 जीबी) और 650 रुपये (2 टीबी) होता है.