नया साल आने वाला है और इसके साथ एक नया बदलाव भी आने वाला है. 1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने के अहम नियम में बदलाव होने वाला है. वर्तमान की बात करें तो सिम कार्ड खरीदने के लिए पहले आपको ऑफलाइन फॉर्म भरना होता था. साथ ही फोटो, आईडी और एड्रेस प्रूफ देना होता था. लेकिन अब से ये सब खत्म हो जाएगा. नए साल में अगर कोई सिम खरीदता है तो उन्हें डिजिटल KYC ही भरना होगा.
सिम खरीदने का प्रोसेस होगा आसान:
रिपोर्ट्स के अनुसार, टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने यह ऐलान किया है कि यह बदलाव सिम खरीदने के प्रोसेस को आसान बनाने की तरफ बढ़ाया गया कदम है. इससे टेलिकॉम कंपनियों की लागत में भी कमी आएगी. साथ ही जो लोग सिम कार्ड इश्यू करने में फ्रॉड कर रहे हैं उनकी धोखाधड़ी भी कम हो जाएगी.
ई-केवाईसी से हो जाएगा सारा काम:
इस नए नियम के मुताबिक, जो भी यूजर 1 जनवरी से नया सिम खरीदते हैं तो उन्हें ई-केवाईसी भरनी होगी. इससे यूजर का भी समय बचेगा और कंपनी का भी. सबसे अच्छी बात यह है कि ग्राहकों को सिम खरीदने के लिए फिजिकल डॉक्यूमेंट्स देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके साथ ही टेलिकॉम कंपनियों को भी यूजर्स की वेरिफिकेशन पर भी कुछ पैसा खर्च करना पड़ता था. ई-केवाईसी होने से उस खर्च में भी कमी आएगी.
सिम कार्ड वेंडर का वेरिफिकेशन जरूरी:
नए नियम के तहत यह भी कहा गया है कि सिम कार्ड वेंडर्स का भी वेरिफिकेशन किया जाएगा. यह बेहद ही जरूरी है. इसके अलावा अब हर किसी के पास सिम कार्ड बेचने की अथॉरिटी नहीं होगी. टेलिकॉम कंपनियों को इसके लिए रजिस्ट्रेश करना होगा. इसके बाद ही वेंडर्स उनकी फ्रेंचाइजी, डिस्ट्रीब्यूटर्स या पीओएस ले पाएंगे.
टेलिकॉम कंपनियां हैं खुश:
डिपार्टमेंट के इस फैसले से टेलिकॉम कंपनियां काफी खुश है. एयरटेल और वीआई ने इस फैसले का स्वागत किया है. फिजिकल केवाईसी में होने वाला खर्च इसका सबसे बड़ा कारण है. इसके साथ इस कदम से सिम कार्ड फ्रॉड में भी कमी आएगी.