menu-icon
India Daily

काम की बात: आपका Smartphone सुन रहा है आपकी सारी प्राइवेट बातें, तुरंत बंद कर दें ये सेटिंग

How To Turn Off Google Assistant: अगर आप अपने फोन में गूगल वॉयस अस्सिटेंट का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपको चौंका सकती है. 

Shilpa Srivastava
काम की बात: आपका Smartphone सुन रहा है आपकी सारी प्राइवेट बातें, तुरंत बंद कर दें ये सेटिंग

हाइलाइट्स

  • गूगल वॉयस अस्सिटेंट का करते हैं इस्तेमाल
  • आपका फोन सुनता है आपकी सभी बातें

आपका फोन काफी स्मार्ट है. इससे आप बोलकर भी काम करा सकते हैं. इस काम में गूगल अस्सिटेंट आपकी काफी मदद करता है. चाहें कोई सॉन्ग प्ले करना हो या फिर किसी को कॉल लगानी हो, अस्सिटेंट हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहता है. यहां सब कुछ पर्सनल होता है. लेकिन अगर आपको यह लगता है कि आपकी बातें कोई नहीं सुन रहा है तो आप गलतफमी में जी रहे हैं. 

आपके फोन का वॉयस अस्सिटेंट आपकी सारी बातें सुन रहा है. आजकल कई फोन्स Voice Assistant AI के साथ आते हैं. यह हमारी हर वॉयस कमांड का काम पूरा करते हैं. लेकिन ये हमारे बातें भी सुनते हैं. यह हमारी बातें तब भी सुनते हैं जब हम अस्सिटेंट से बात नहीं कर रहे होते हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका फोन आपकी सारी बातें सुनें तो आपको फोन का एक छोटा-सा फीचर बंद कर देना होगा. लेकिन पहले इस फीचर को समझ लेते हैं.

क्या है Voice Assistant AI फीचर:
यह आपकी हर बात का जवाब भी देता है और आपके कहे अनुसार हर काम भी करता है. यह जितना मददगार है उतना ही खतरनाक भी है. यह कई बार खतरा भी बन सकता है. ऐसा माना जाता है कि फोन में लगा माइक्रोफोन आपकी सारी बातें रिकॉर्ड करता है. एंड्रॉइड और iOS यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए उनकी बातें रिकॉर्ड करता है. हालांकि, आप इस फीचर को बंद भी कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे. 

इस तरह करें फीचर ऑफ: 

  1. सबसे पहले आपको सेटिंग्स में जाना होगा. 

  2. फिर Google पर टैप करें. इसशके बाद Account & Privacy में जाएं.

  3. फिर अपने गूगल अकाउंट में जाएं. फिर यहां आपको Data & Personalization का विकल्प मिलेगा. इस पर टैप कर दें. 

  4. इसके बाद आपको Manage your Activity Controls का विकल्प मिलेगा. इस पर टैप कर दें. 

  5. इसके बाद Voice & Audio Activity का विकल्प मिलेगा. इनका टॉगल ऑन कर दें. 

  6. इसके बाद गूगल सेटिंग्स में जाकर गूगल अस्सिटेंट को भी ऑफर कर दें.