T20 World Cup 2026

अब अमेजन ड्रोन से करेगा आईफोन डिलीवरी, मिनटों में सामान पहुंचेगा घर

Amazon Drone Delivery: अमेजन ने प्राइम एयर नाम की एक ड्रोन डिलीवरी सर्विस लॉन्च की है जिसका टारगेट केवल एक घंटे में डिलीवरी करना है.

Shilpa Srivastava

Amazon Drone Delivery: अमेजन ने प्राइम एयर नाम की एक ड्रोन डिलीवरी सर्विस लॉन्च की है जिसका टारगेट केवल एक घंटे में डिलीवरी करना है. यह सर्विस आईफोन्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे गैजेट की डिलीवरी के तरीके को बदलने के लिए तैयार है. आप महज 10 मिनट में ही आईफोन आपके घर पहुंचा सकता है. 

टेक्सास और एरिजोना जैसे चुनिंदा अमेरिकी शहरों में ग्राहक अब अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी का मजा ले पाएंगे. आईफोन से लेकर सैमसंग गैलेक्सी फोन और एयरपॉड्स से एयरटैग्स तक सभी कुछ ड्रोन के जरिए आसानी से डिलीवर किया जाएगा. इसके लिए नए एमके30 ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा. ये ड्रोन एक घंटे से भी कम समय में डिलीवरी सुनिश्चित करेगा. कई बार 10 मिनट में भी डिलीवरी हो जाएगी. 

कंपनी ने किया पोस्ट:

आधिकारिक एक्स पेज के अनुसार, अमेजन ने पोस्ट किया है कि अमेजन से ड्रोन डिलीवरी में रोमांचक अपडेट आए हैं. प्राइम एयर में कंपनी लिथियम-आयन बैटरी वाले लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे फोन, एयरटैग्स और यहां तक की ग्रिलिंग थर्मामीटर को भी शामिल कर रहा है. 

उन्होंने आगे लिखा है कि टेक्सास और एरिजोना में ड्रोन डिलीवरी के लिए योग्य क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहक अब प्राइम एयर के नए MK30 ड्रोन की बदौलत सिर्फ 60 मिनट या उससे भी कम समय में डिलीवरी हासिल कर सकते हैं. 

यह सर्विस कैसे करेगी काम:

एमके30 ड्रोन को आपके घर के पास यार्ड या खुली जगह जैसे सुरक्षित लैंडिंग स्पॉट को स्कैन करने के लिए प्रोग्राम किया गया है. वे लगभग 13 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं और पैकेज को धीरे से नीचे गिराते हैं. पहले, ड्रोन डिलीवरी स्पॉट ढूंढने के लिए क्यूआर कोड पर निर्भर थे, लेकिन अब ऑनबोर्ड सिस्टम एक्सटर्नल कोड के बिना समझदारी से पता लगाता है कि पैकेज को कहां छोड़ना है.

यह सर्विस सिर्फ फोन तक सीमित नहीं है. अमेजन ने ड्रोन डिलीवरी के लिए योग्य 60,000 से ज्यादा लाइट प्रोडक्ट शामिल किए हैं. इसके लिए केवल एक ही शर्त है कि इसका वजन 2 किलोग्राम से कम होना चाहिए. इसके साथ ही अमेजन ने 75 मिनट का मौसम पूर्वानुमान सिस्टम इंटीग्रेट किया है जो ड्रोन को खतरनाक स्थितियों से बचने में मदद करता है. अगर मौसम खराब होता है तो ग्राहकों को पहले से ही जानकारी दे दी जाती है.