नई दिल्ली: स्मार्टफोन के साथ बैटरी जल्दी खत्म होने की आम दिक्कत हम सभी को आती है. चाहे आप Maps इस्तेमाल कर रहे हों, दोस्तों से चैट कर रहे हों या सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हों, फोन की बैटरी खत्म होने से आपके सारे प्लान खराब हो सकते हैं. हालांकि, आपकी इस परेशानी को हम कुछ कम कर सकते हैं.
अगर आपके पास Samsung Galaxy फोन है, तो कुछ आसान बदलाव करके आप बैटरी को ज्यादा समय तक चला सकते हैं. यहां हम आपको उन सभी टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो सैमसंग ने खुद ही बताए हैं.
स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करने वाली चीजों में से एक है. ऐसे में ब्राइटनेस कम रखें. स्क्रीन के ऊपर से नीचे की तरफ स्वाइप करें. फिर ब्राइटनेस बार को लेफ्ट साइड खिसकाएं. इसके अलावा Auto Brightness ऑन कर दें जिससे फोन इसे अपने आप एडजस्ट कर ले. साथ ही, जब स्क्रीन इस्तेमाल में न हो तो उसे जल्दी बंद होने के लिए सेट करें, टाइमआउट को 30 सेकंड पर सेट करें.
जिन ऐप्स का आप इस्तेमाल नहीं करते, वे भी बैकग्राउंड में चलती रहती हैं, जिससे बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है. होम स्क्रीन पर जाएं, किसी भी ऐप आइकन पर देर तक दबाएं. फिर Uninstall पर टैप करें. अगर ऐप को अनइंस्टॉल न किया जा सके तो सेटिंग्स में जाकर ऐप्स पर जाएं. फिर ऐप को डिसेबल कर दें.
Always On Display से आप फोन को अनलॉक किए बिना ही समय और नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इसके लिए सेटिंग्स पर जाएं. फिर लॉक स्क्रीन और फिर Always On Display पर जाएं. आप इसे पूरी तरह से बंद कर सकते हैं या इसे किसी खास समय पर, जैसे कि दिन के समय, दिखाने के लिए सेट कर सकते हैं.
ये फीचर तब भी सिग्नल खोजते रहते हैं जब आप इनका इस्तेमाल नहीं कर रहे होते. अगर आपको इनकी जरूरत नहीं है, तो क्विक सेटिंग्स पैनल से इन्हें बंद कर दें. इससे बैटरी की अतिरिक्त खपत रुक जाती है.
Power Saving Mode ब्राइटनेस कम कर देता है. बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को रोक देता है. बैटरी बचाने के लिए फोन की परफॉर्मेंस को कम कर देता है. इसके लिए सेटिग्स पर जाएं. फिर डिवाइस केयर पर जाकर बैटरी पर जाएं. इसके बाद पावर सेविंग मोड पर जाएं. इसे आप खुद से भी ऑन कर सकते हैं.
पुराने सॉफ्टवेयर से बैटरी ज्यादा खर्च हो सकती है. इसके लिए सेटिंग्स पर जाएं और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं. इसके साथ ही ईमेल या सोशल मीडिया जैसे ऐप्स बहुत ज्यादा सिंक होते रहते हैं. सेटिंग्स में बदलाव करके उन्हें इस तरह सेट करें कि वो तभी सिंक हों जब आप उन्हें खोलें, या फिर वे कम बार Sync हों. बैटरी की सेहत का ध्यान रखें.
कम नेटवर्क वाले इलाकों में, आपका फोन कनेक्ट होने के लिए ज्यादा मेहनत करता है और ज्यादा बैटरी खर्च करता है. कम सिग्नल वाली जगहों पर, जब आप फोन का इस्तेमाल न कर रहे हों, तो Airplane Mode ऑन कर दें.