Mobile Phone Expiry Date: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी में कितना जरूरी है ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है. इसका इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने के लिए ही नहीं वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन शॉपिंग आदि के लिए भी किया जाता है. ऑफिस के भी कई काम इससे आसानी से किए जा सकते हैं. जब भी आप फोन खरीदते हैं तो आप कई बातों पर गौर करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि फोन की भी एक्सपायरी डेट हो सकती है? अगर नहीं सोचा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए है.
हर फोन की एक्सपायरी डेट होती है. आपके फोन की भी होगी, बस आपको पता नहीं होगा. आपके फोन की या किसी भी फोन की एक्सपायरी डेट क्या है और एक फोन को कब तक इस्तेमाल किया जा सकता है, ये हम आपको यहां बता रहे हैं. हम अपना मत आपको जरूर बताएंगे लेकिन हमने AI से भी यह सवाल पूछा है तो पहले AI के जवाब पर नजर डालते हैं.
1. सॉफ्टवेयर अपडेट: स्मार्टफोन निर्माता आमतौर पर 2-3 साल के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट देना बंद कर देते हैं. इसका सीधा मतलब है कि जब फोन को अपडेट नहीं मलेगा तो वो धीरे-धीरे स्लो हो जाएगा और एक समय के बाद उसके सिक्योरिटी पैच या बग फिक्स नहीं किए जा सकेंगे.
2. हार्डवेयर: स्मार्टफोन हार्डवेयर समय के साथ खराब हो सकता है, जिससे परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ प्रभावित होती है.
3. नई टेक्नोलॉजी: जैसे-जैसे नई टेक्नोलॉजी और सर्विसेज सामने आ रही हैं आपका फोन पुराना होता जा रहा है. इससे एक समय के बाद नई ऐप्स और सर्विसेज के साथ फोन कंपेटिबल नहीं रहता है.
4. कैरियर सपोर्ट: कई बार मोबाइल कैरियर पुराने स्मार्टफोन का सपोर्ट देना बंद कर सकते हैं. इससे फोन में नेटवर्क की दिक्कत आने लगती है.
5. बैटरी लाइफ: स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ लिमिटेड होती है. एक समय के बाद फोन की चार्जिंग क्वालिटी गिर जाती है और फोन किसी काम का नहीं रहता.
ये तो हुई AI की बात, अब हमारे विचार भी जान लीजिए. स्मार्टफोन आखिरकार है तो एक मशीन ही न जो कभी न कभी तो खराब होगी ही. इसकी कोई एक्सपायरी डेट तो नहीं होती है जिस तरह से खाने की होती है, लेकिन कुछ ऐसी स्थितियां जरूर आ सकती हैं जिसके चलते आपका फोन किसी काम का न रहे. कई बार सस्ते फोन भी काफी समय तक चल जाते हैं. वहीं, कई बार महंगे फोन्स भी जल्दी खराब हो जाते हैं, यह हार्डवेयर इश्यू हो सकता है या फिर फोन पर ज्यादा लोड देना भी एक वजह हो सकती है.
इसके अलावा कई बार स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी चालाकी करती हैं और 2 से 3 साल बाद फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट देना बंद कर देती हैं. जब अपडेट मिलेगा नहीं तो फोन धीरे-धीरे स्लो होता चला जाएगा. बहुत ज्यादा स्लो फोन के साथ आप ज्यादा दिन तक काम नहीं कर पाएंगे. इतने की टाइम पीरियड में कंपनियां कई फोन्स की एक्सेसरीज देना या फिर पार्ट्स देना भी बंद कर देती हैं.