menu-icon
India Daily

नॉर्मल टीवी को Smart TV बनाने का आसान तरीका, चुटकियों में हो जाएगा काम

Convert Normal TV into Smart TV: अगर आपके पास स्मार्ट टीवी नहीं हैं और एक नॉर्मल टीवी है तो यह लेख आपके लिए है. अगर आप अपना पुराना टीवी बेचकर नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको नॉर्मल टीवी को स्मार्ट टीवी में कन्वर्ट करने का तरीका बता रहे हैं. चलिए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.

India Daily Live
नॉर्मल टीवी को Smart TV बनाने का आसान तरीका, चुटकियों में हो जाएगा काम
Courtesy: Canva

Convert Normal TV into Smart TV: स्मार्ट टेक्नोलॉजी के इस दौर में हर कोई अपने फेवरेट शोज और मूवी स्ट्रीम का मजा लेना चाहता है. इसके अलावा ऐप्स एक्सेस करना और इंटरनेट ब्राउज करना भी रोजमर्रा की बात है. वैसे तो ये सारे काम आसानी से फोन पर हो जाते हैं. लेकिन शोज और मूवीज देखने का जो मजा टीवी में है वो फोन में नहीं मिलता. अगर आपके पास स्मार्ट टीवी नहीं हैं तो आप एक अच्छा-सा स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं. लेकिन अगर आपके पास पुराना टीवी है तो आप उसे भी स्मार्ट टीवी में कन्वर्ट कर सकते हैं. 

आप सही टूल और टेक्नोलॉजी की मदद से नॉर्मल टीवी को स्मार्ट टीवी में कन्वर्ट कर पाएंगे. हम आपके रेगुलर टीवी को स्मार्ट टीवी में कन्वर्ट करने के आसान तरीका बता रहे हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में. 

नॉर्मल टीवी को स्मार्ट टीवी में कैसे बदलें:

LED TV को स्मार्ट TV में कैसे बदलें: 

  • अपनी जरूरतों और बजट के हिसाब से सबसे अच्छा स्मार्ट TV कन्वर्टर डिवाइस या बॉक्स चुनें.

  • फिर इस डिवाइस को अपने LED TV के HDMI पोर्ट में प्लग करें.

  • इसके बाद डिवाइस को घर के वाई-फाई से कनेक्ट करें. 

  • डिवाइस को सेटअप करने और सभी ऐप्स-सर्विसेज का एक्सेस करने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों को फॉलो करें. बस आपका काम हो जाएगा.