Smartphone Addiction: स्मार्टफोन लोगों के जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन गया है. इसका इस्तेमाल खाने से लेकर बाथरूम तक होता है. यह आपके हाथ से दूर नहीं जाता है. कुछ लोग तो अपना फोन टॉयलेट में भी लेकर चले जाते हैं. वहां, बैठकर स्मार्टफोन का यूज करते हैं. इससे आपकी सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं, आइए जानते हैं.
टॉयलेट में स्मार्टफोन इस्तेमाल के नुकसान
- टॉयलेट में स्मार्टफोन का इस्तेमाल आपको बीमार कर सकता है. टॉयलेट एक ऐसी जगह है जहां पर ढेर सारे बैक्टीरिया और जर्म्स होते हैं. ऐसे में जब आप वहां मौजूद चीजों को छूते हैं जैसे फ्लश बटन, सीट. इसके बाद जब आप फोन का इस्तेमाल करते हैं तो बैक्टीरिया आपके फोन में आ जाते हैं. यह बैक्टीरिया इसके बाद आपके शरीर में चले जाते हैं.
- इसके अलावा लंबे समय तक फोन टॉयलेट की कमोड पर बैठकर चलाते हैं. इससे आपकी मांसपेशियों में अकड़न आ सकती है और घुटनों में दर्द हो सकता है.
- ज्यादा देर तक टॉयलेट में बैठे रहने से रेक्टम यानी कि मलाश पर भी अधिक जोर पड़ता है और इसके चलते पाइल्स या बवासीर जैसी परेशानी हो सकती है.
- एक शोध के अनुसार, टॉयलेट में फोन ले जाने से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर खासा असर होता है. टॉयलेट में बैठकर लोग चिंतन और मनन करके बड़े -बड़े प्लान बना लेते हैं लेकिन जब आप फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपका सारा समय उसे यूज करने में ही खर्च हो जाता है.